कांकेर
एसबीआई प्रशिक्षण केंद्र आरसेटी गोविंदपुर में प्रशिक्षणरत लगभग 50 छात्रों को यातायात के संबंध में जानकारी दी गई।
एसबीआई प्रशिक्षण केंद्र आरसेटी गोविंदपुर में प्रशिक्षणरत लगभग 50 छात्रों को यातायात के संबंध में जानकारी दी गई।
जिसमें 4 E एक्शन प्लान ,यातायात संकेतों सड़क चिन्ह, सड़क संकेत ,चालक का इशारा, विद्युत सिग्नल एवं यातायात के जवानों का संकेत के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
दुर्घटना के प्रमुख कारणों के बारे में भी बताया गया । वाहनों के साथ रखे जाने वाले दस्तावेजों की उपयोगिता के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई ।बाइक में हेलमेट व चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी गई!
जिला कांकेर में बढ़ती हुई सड़क दुर्घटना के आंकड़ों हवाला देकर दुर्घटना की रोकथाम के सम्बन्ध में बताया गया। इस दौरान आरसेटी प्रमुख तिर्की,संजय महावीर आदि उपस्थित रहे।
विनोद साहू लाइव भारत 36 न्यूज़ कांकेर