कांकेर

नक्सल गस्त सर्चिंग के दौरान थाना आमाबेड़ा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोतकोडो जंगल पहाड़ी मे नक्सलियों द्वारा स्टील ड्रम मे छुपाकर रखे एक नग कंप्यूटर प्रिंटर एक बंडल बिजली वायर, पेंट डिब्बा व अन्य सामग्री बरामद करने मे पुलिस को मिली बड़ी सफलता!

कांकेर खबर

नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत पी.सुंदर राज पुलिस महा निरीक्षक बस्तर रेंज जगदलपुर संजीव शुक्ला पुलिस उपमहानिरीक्षक कांकेर रेंज कांकेर के मार्गदर्शन एम.आर. आहिरे पुलिस अधीक्षक कांकेर के निर्देशन जी.एन.बघेल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांकेर, अमृत कुजूर उप पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑपरेशन कांकेर के पर्यवेक्षण मे बलसाम-50 के तहत भोजराम ध्रुव निरीक्षक थाना प्रभारी आमाबेड़ा, लतेश शोरी उप निरीक्षक प्रभारी, सत्यवान सिंग उप निरीक्षक हमराह थाना अमाबेड़ा की संयुक्त टीम ग्राम अर्रा,तमोरा, कोतकोडो क्षेत्र मैं नक्सली गस्त सर्चिग में रवाना हुई थी नक्सल गस्त सर्चिंग के दौरान ग्राम कोतकोडो जंगल पहाड़ी मे नक्सलियों द्वारा स्टील ड्रम मे छुपाकर एक नग कंप्यूटर प्रिंटर, एक बंडल बिजली वायर,पेंट डिब्बा व अन्य सामग्री बरामद

करने मे मिली बड़ी सफलता थाना आमाबेड़ा मे वैधानिक कार्यवाही की जा रही है नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत जिले के सुरक्षा बलों द्वारा लगातार नक्सल के कोर इलाको मे अभियान संचालित किए जा रहे हैं जिससे नक्सलियों के गतिविधियों में काफी अंकुश लगा है

लाइव भारत 36 न्यूज़ कांकेर से ब्यूरो चीफ विनोद साहू की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button