कोरबा

भगवान विश्वकर्मा के जयकारे से गूंजा रलिया, देव माइनिंग परिवार ने दिखाई मेहनत और आस्था की मिसाल




संवाददाता मोहन चौहान लाइव भारत 36 न्यूज


रलिया दशहरा मैदान में श्रद्धा से हुई पूजा-अर्चना, प्रसाद वितरण के साथ रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम ने बांधा समां

रलिया। भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर देव माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 17 सितंबर को रलिया दशहरा मैदान में श्रद्धा और उत्साह के साथ पूजा-अर्चना एवं विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।



कार्यक्रम में जीएम अमरजीत सिंह, एचआर सहित कंपनी के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। ड्राइवर, हेल्पर, पीसी ऑपरेटर, डोजर ऑपरेटर सहित कर्मचारियों ने आयोजन में सहभागिता की। विधिवत पूजा-अर्चना कर कंपनी की प्रगति, कार्यस्थल की सुरक्षा तथा कर्मचारियों और उनके परिवारों की सुख-समृद्धि की कामना की गई।



पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं और उपस्थित लोगों के बीच प्रसाद के रूप में खिचड़ी का वितरण किया गया। कंपनी परिवार द्वारा श्रद्धा से तैयार कराए गए प्रसाद को लोगों ने प्रसन्नता के साथ ग्रहण किया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी शामिल हुए और प्रसाद ग्रहण कर आयोजन की सराहना की।

इसके बाद रात्रि में सांस्कृतिक एवं मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। गीत-संगीत और विभिन्न प्रस्तुतियों से रलिया दशहरा मैदान में उत्साह का माहौल बना रहा। कर्मचारियों और उपस्थित लोगों ने कार्यक्रम का आनंद लिया।

आयोजन ने आस्था के साथ श्रम और कर्म के सम्मान का संदेश दिया और देव माइनिंग परिवार के लिए यह विश्वकर्मा जयंती यादगार बन गई।

Related Articles