लाटा में श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ हआ

रायपुर संभाग
धीरेन्द्र साहू

रायपुर — बलौदाबाजार जिले के ग्रामपंचायत पंचायत लाटा में स्वर्गीय सहोद्री बाई साहू एवं राधिका बाई साहू की स्मृति में श्रीमद् भागवत कथा दौलत राम साहू एवं सौलत राम, सरपंच भुनेश्वर साहू के यहां 27 अक्टूबर से 03 नवम्बर तक भागवत कथा आयोजित हुआ । मंगलवार को भागवत कथा भव्य कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुई। यह कलश यात्रा भागवत कथा स्थल से प्रारंभ होकर कथा स्थल गांव के विभिन्न गली मोहल्ला से होकर वापस भागवत कथा स्थल तक पहुंची। कथा वाचक ललित नारायण शर्मा ने प्रथम दिन भागवत कथा का महत्व बताया। उन्होंने बताया कि विश्व में सभी कथाओं में ये श्रेष्ठ मानी गई है। जिस स्थान पर इस कथा का आयोजन होता है, वो तीर्थ स्थल कहलाता है। इसको सुनने एवं आयोजन कराने का सौभाग्य भी प्रभु प्रेमियां को ही मिलता है। ऐसे में अगर कोई दूसरा अन्य भी इसे गलती से भी श्रवण कर लेता है, तो भी वो कई पापों से मुक्ति पा लेता है। इसलिए सात दिन तक चलने वाली इस पवित्र कथा को श्रवण करके अपने जीवन को सुधारने का मौका हाथ से नहीं जाने देना चाहिए। अगर कोई सात दिन तक किसी व्यवस्तता के कारण नहीं सुन सकता है, तो वह दो तीन या चार दिन ही इसे सुनने के लिए अपना समय अवश्य निकालें। तब भी वो इसका फल प्राप्त करता है, क्योंकि ये कथा भगवान श्री कृष्ण के मुख की वाणी है, जिसमें उनके अवतार से लेकर कंस वध का प्रसंग का उल्लेख होने के साथ साथ इसकी व्यक्ति के जीवन में महत्ता के बारे में भी बताया गया है। इसके सुनने के प्रभाव से मनुष्य बुराई त्याग कर धर्म के रास्ते पर चलने के साथ साथ मोक्ष को प्राप्त करता है। कथा वाचक शर्मा ने बताया कि इस कथा को सबसे पहले अभिमन्यु के बेटे राजा परीक्षित ने सुना था।




