Blog

तहसील हुज़ूर के किसानों में आर-पार की लड़ाई – भोपाल क्षेत्र में संशोधन और लंबित फसल बीमा राशि की मांग*

भारतीय किसान संघ ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपे दो ज्ञापन
*रिपोर्टर – विनय पटेल

भोपाल। भारतीय किसान संघ, तहसील हुज़ूर, जिला भोपाल द्वारा किसानों की गंभीर समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री, के नाम दो ज्ञापन सौंपे गए।

पहला ज्ञापन – भोपाल विकास योजना-2047 में संशोधन:
भोजताल प्रभाव क्षेत्र-2 (BIZ-2) में ग्रामवार एवं खसरा-वार पुनः समीक्षा की जाए। जिन क्षेत्रों को वास्तविक रूप से जलग्रहण की आवश्यकता नहीं है, उन्हें प्रतिबंधित क्षेत्र से बाहर किया जाए।
भोपाल-सीहोर मार्ग के उत्तरी क्षेत्र के ग्राम – बैरागढ़ कला, भैंसाखेड़ी, भौरी, बकानिया, जमोनिया, कोलूखेड़ी, सलाम बरखेड़ा, खजूरी, फंदा सहित अन्य ग्रामों की वास्तविक बसाहट को ध्यान में रखते हुए भूमि उपयोग में संशोधन किया जाए। पूर्व में स्वीकृत कॉलोनियों को संरक्षण दिया जाए।
तहसील अध्यक्ष अखिलेश मीणा ने कहा – “किसान विकास के विरोधी नहीं हैं, लेकिन विकास के नाम पर कृषि भूमि और अधिकारों से समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा

दूसरा ज्ञापन – लंबित फसल बीमा राशि:
वर्ष 2023-24 से 2026-27 तक अतिवृष्टि, ओलावृष्टि, बेमौसम बारिश से नुकसान के बावजूद अनेक पात्र किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की राशि प्राप्त नहीं हुई है।

फसल कटाई प्रयोग (CCE), बीमा पोर्टल पर नाम, खसरा, रकबा त्रुटियों का निराकरण किया जाए। जगदीशपुर की तरह सिंगल क्लिक से हुज़ूर तहसील के पात्र किसानों को भी लंबित राशि का शीघ्र भुगतान किया जाए।
भारतीय किसान संघ ने स्पष्ट किया कि कृषि भूमि की सुरक्षा और किसानों के वैधानिक अधिकारों से कोई समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Related Articles