कांकेर

संयुक्त संचालक कृषि जगदलपुर महादेव ध्रुव का गौठान ग्राम गड़पिछवाड़ी में कृषि विभाग कृषि विस्तार सुधार कार्यक्रम एक्सटेंशन रिफ़ार्म्स “आत्मा”

सभागीय संयुक्त संचालक कृषि का दौरा!

संयुक्त संचालक कृषि जगदलपुर महादेव ध्रुव का गौठान ग्राम गड़पिछवाड़ी में कृषि विभाग कृषि विस्तार सुधार कार्यक्रम एक्सटेंशन रिफ़ार्म्स “आत्मा” योजनांतर्गत जिले में पहली बार धान के बदले रबी फसल में आयोजित चना,सरसो कि अंतवर्ती फ़सल अतिरिक्त आमदनी के लिए धनिया कि फ़सल गेहूं,सरसों कि फसल प्रदर्शन बुवाई हैप्पी सीडड्रिल यन्त्र तकनीकी विधि से कतार बुवाई एवं अन्तवर्ती फ़सल का निरीक्षण किया गया! कृषक अखिलेश के खेत कि फसल प्रदर्शन की स्थिति को देखकर संयुक्त संचालक कृषि जगदलपुर ने बहुत अधिक संतुष्टि ज़ाहिर किया एवं कृषको कि हौसला अफजाई उपस्थित कृषको को आवश्यक दिशा निर्देश देकर अधिक से अधिक किसानों को कृषि विभाग एवं “आत्मा” योजना से सन्चालित योजनाओं का लाभ लेकर धान के बदले अन्य दलहनी तिलहनी फसलो को लगाने के लिए प्रेरित किया ।


निरिक्षण के दौरान नरेन्द्र नागेश “उपसंचालक कृषि कांकेर” एस आर सोरी (अनुविभागीय कृषि अधिकारी,कांकेर), सूरज पन्शारी, जितेन्द्र कोमरा (सहायक उसंचालक कृषि) संगीता राय (डीपीडी आत्मा), बी.मेश्राम (वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी), आर के सुमन (ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी) बलवीर सेन, सलमान (एटीएम), सेत कुमार (किसान मित्र) एंव ग्रामीण कृषक चमरु सलाम, मिलन पटेल, कानसिंह, राजेन्द्र सम्मिलित रहे!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button