रक्षित केंद्र जिला उत्तर बस्तर कांकेर में पदस्थ उप निरीक्षक श्री विष्णु राम कोमरा के सेवानिवृत्त होने पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय कांकेर मे विदाई दिया गया!
रक्षित केंद्र जिला उत्तर बस्तर कांकेर में पदस्थ उपनिरीक्षक श्री विष्णु राम कोमरा के सेवानिवृत्त होने पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय कांकेर में विदाई दिया गया!उपनिरीक्षक विष्णुराम कोमरा दिनांक 01-08-1984 को आरक्षक के पद पर जिला बस्तर मे नियुक्त होकर 1984 से 1991 तक रक्षित केंद्र जगदलपुर थाना गंगालूर, वर्ष 1991 से 2002 तक दंतेवाड़ा गंगालूर, बीजापुर, बेदरे, कुकानार, भोपालपटनम, उसूर, वर्ष 2002 से 2010 तक बीजापुर, आवापल्ली, मिरतुर एवं वर्ष 2010 से 2020 तक कांकेर थाना लोहत्तर, चारामा, चौकी दुधावा मे पदस्थ रहे!
वर्ष 1992 मे आरक्षक से प्रधान आरक्षक के पद पर वर्ष 2009 मे प्रधान आरक्षक से सउनि के पद पर 2020 मे सउनि से उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुए अपने सेवाकाल के दौरान लगातार नक्सल प्रभावित संवेदनशील जिला बीजापुर, दंतेवाड़ा, कांकेर के विभिन्न थाना/ चौकी मे अपनी सेवाए दी! पुलिस अधीक्षक एम.आर.आहिरे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जी.एन.बघेल कांकेर द्वारा विष्णुराम कोमरा के सेवाकाल पर प्रकाश ड़ालते हुए उनके द्वारा किये गए कार्यो की सराहना की गयी! सेवानृवित पश्चात् अपने अनुभव का लाभ समाज को देने प्रेरित किये गए और उनके स्वस्थ जीवन एवं उज्जवल भविष्य की कामना की गयी! विष्णुराम कोमरा को प्रतीक चिन्ह, साल व श्रीफल देकर सम्मानित किया गया! इस दौरान अमृत कुजूर उपपुलिस अधीक्षक(नक्सल ऑप्स), आकाश मरकाम उपपुलिस अधीक्षक मुख्यालय कांकेर, जगदीश उइके उप पुलिस अधीक्षक अजाक प्रकोष्ठ कांकेर, मोहसिन खान रक्षित निरीक्षक कांकेर एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय कांकेर के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे!
विनोद कुमार साहू