कांकेर
कुछ कर दिखाओ ऐसा की दुनिया
कुछ कर दिखाओ ऐसा की दुनिया
करना चाहे आपके जैसा
तरुणराज साहू एन.सी.सी कैडेट कांकेर द्वारा जन्मदिन पर अपना प्रथम रक्तदान कर इस बात को चरितार्थ किया है कि उन्होंने नेहरू युवा केंद्र राष्ट्रीय स्वयंसेवक गोविंद सिन्हा के मार्गदर्शन में मानवता का परिचय देते हुए पंडरीपानी कांकेर से कोमलदेव हॉस्पिटल पहुंचकर भर्ती मरीज ललेशर नेताम ग्राम रानीडोगरी को अपना रक्तदान किया
ऐसे नेक मानवता के धनी गोविन्द सिन्हा, हिमांशु साहू व उनके संगठन के लोगो ने जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हे भविष्य मे ऐसे हि नेक कार्य करते रहने को कहा। तरुणराज वर्तमान मे पीजी कॉलेज कांकेर मे अध्ययनरत है वह भविष्य मे देश सेवा के लिए सैनिक मे जाना चाहता है!
विनोद साहू लाइव भारत 36 न्यूज़ कांकेर