कांकेर


अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर समूह परिचर्चा एवं संगोष्ठी का आयोजन

कांकेर खबर

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कृषि विज्ञान केन्द्र कांकेर द्वारा सिंगारभाट स्थित प्रक्षेत्र पर कृषि एवं कृषि उद्यम से जुड़े हुए महिला कृषकों का सम्मेलन महिला कृषक दिवस पर आयोजित किया गया। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली द्वारा आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम

’’कृषि एवं संबंधित क्षेत्रों में महिलाओं का नेतृत्व-उद्यमिता, समनता एवं सशक्तिकरण’’ को आॅनलाईन के माध्यम से महिला कृषकों को दिखाया गया। इस अवसर पर महिला कृषकों ने अपने अनुभव साझा किया एवं कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों द्वारा केन्द्र की विभिन्न योजनाओं जिसमें प्रशिक्षण, प्रदर्शन एवं कौशल विकास प्रशिक्षण से संबंधित जानकारी उपस्थित महिलाओं को प्रदाय किया गया तथा हर्बल गुलाल बनाने का प्रशिक्षण दिया गया, साथ ही प्रक्षेत्र पर स्थित विभिन्न प्रदर्शन इकाईयों का भ्रमण करवाकर विभिन्न प्रतियोगताओं का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में शिवनाथ महिन्द्रा ट्रेक्टर कांकेर द्वारा प्रगतिशील महिला कृषकों को सम्मानित किया गया तथा महिलाओं के उन्नति से सम्बंधित विड़ियो फिल्म का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में ग्राम बरबसपुर, बारवी, डोमाहर्रा, लारगांव, श्रीगुहान एवं सिंगारभाट के महिला कृषक सम्मिलित हुए।

लाइव भारत36 न्यूज़ से विनोद साहू

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button