कांकेर


सुरेली में एक दिवसीय कृषक दिवस सह कार्यशाला का आयोजन

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय की इकाई कृषि विज्ञान केन्द्र कांकेर द्वारा आज ग्राम सुरेली में एक दिवसीय कृषक दिवस सह कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें कृषकों को चने की उन्नत उत्पादन तकनीक एवं सुरक्षित भण्डार की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद पंचायत कांकेर के अध्यक्ष रामचरण कोर्राम तथा विशिष्ठ अतिथि जनपद सदस्य एवं सभापति कृषि स्थायी समिति ईश्वर कावड़े द्वारा किया गया। कार्यक्रम में कृषि

महाविद्यालय रायपुर से प्रधान वैज्ञानिक, अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजना चना तथा विशेषज्ञ डाॅ. एम. खरे, प्रधान वैज्ञानिक डाॅ.रीतु सक्सेना, कृषि विज्ञान केन्द्र कांकेर के वरिष्ठ वैज्ञानिक डाॅ. बीरबल साहू ने भी कृषकों को चना फसल की विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर कृषकों को शंकर स्प्रेयर का वितरण किया गया। कार्यक्रम में ग्राम सुरेली, कापसी एवं व्यासकोंगेरा के कृषक सम्मिलित हुये।

लाइव भारत36 न्यूज़ से विनोद साहू

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button