कोरबा


राष्ट्र निर्माण में युवाओं का भुमिका अहम भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष बनने के बाद पहुंचे उरगा मंडल कार्यकताओं से आदर्श ग्राम तिलकेजा

माननीय श्री पंकज सोनी
भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष बनने के बाद अपने विभिन्न मंडलों में कार्यकर्ता परिचय लेते हुए उरगा मंडल के ग्राम तिलकेजा पहुंचे मान. पंकज सोनी ने अपने उद्बोधन में युवाओं के प्रेरणाश्रोत रहे स्वामी विवेकानंद जी को याद करते हुए कहा कि युवाओं की अग्रणी भूमिका और सक्रियता से ही राष्ट्र निर्माण संभव है। युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष बनने उपरांत उरगा मंडल में प्रथम आगमन पर तिलकेजा के कार्यकर्ताओं ने बड़े उत्साह के साथ भैया पंकज सोनी जी का स्वागत किया और सैकड़ों की संख्या में बाइक रैली निकालकर तिलकेजा बस्ती होते हुए आसपास के मोहल्लों में पंकज सोनी जी ने कार्यकर्ताओं का

अभिवादन स्वीकार किया। जगह जगह स्वागत उपरांत भारत भवन में आयोजित परिचय कार्यक्रम में शामिल होकर कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन करते हुए सभी युवाओं का परिचय प्राप्त करते हुए उन्हे संगठित होकर विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी भाजपा के प्रति निष्ठा पूर्वक कार्य करने प्रेरित किया। कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा अनु जन जाति जिला अध्यक्ष अविनाश कंवर जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी के रीति नीति से अवगत कराया तथा मंडल महामंत्री हरीश साहू जी ने पंकज भैया की अगुआई में युवा मोर्चा को और मजबूती प्रदान करने हेतु आश्वस्त किया। उपस्थित मनीलाल हलवाई जी ने अध्यक्ष महोदय जी को क्षेत्र में हो रहे मतांतरण और लव जिहाद से अवगत कराते हुए इस क्षेत्र में भी कार्ययोजना बनाने हेतु आग्रह किया। कार्यक्रम का संचालन कर रहे किशन साव ने युवा मोर्चा के इतिहास और युवा मोर्चा क्यों बनानी पड़ी इस पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता निर्मल साव, निरंजन जायसवाल, महेश्वर कश्यप, प्रतिमा सोनवानी, ललिता जायसवाल, विजय मालवीय, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष जतिन शर्मा, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष संतोष साहू, शुभम हलवाई, मनीष यादव, ईश्वर कश्यप, शैलेंद्र यादव, अरविंद भगत, अरविंद सोनी, चंद्रशेखर तिवारी, दिनेश कौशिक, रविंद्र, संजय, गौरव, विकाश, द्वारिका, ऋतिक, प्रेमशंकर, सूरज, सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उपस्थित अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार वरिष्ठ भाजपा नेता राम मनोहर सोनी जी ने किया


लाइव भारत 36 न्यूज़ से बोधन चौहान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button