जिले के 427 ग्राम पंचायतों को 27 करोड़ 11 लाख 16 हजार रूपये जारी
जिले के 427 ग्राम पंचायतों को किश्त 27 करोड़ 11 लाख 16 हजार रूपये मूल अनुदान के द्वितीय किश्त की राशि जारी किये गए हैं। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. संजय कन्नौजे द्वारा जनपद पंचायत अंतागढ़ के 50 ग्राम पंचायतों के लिए 2 करोड़ 83 लाख 77 हजार 286 रूपये, जनपद पंचायत भानुप्रतापपुर के 51 ग्राम पंचायतों के लिए 03 करोड़ 45 लाख 03 हजार 613 रूपये, जनपद पंचायत चारामा के 60 ग्राम पंचायतों के लिए 03 करोड़ 84 लाख 55 हजार 480 रूपये, जनपद पंचायत दुर्गूकोंदल के 44 ग्राम पंचायतों हेतु 02 करोड़ 55 लाख 53 हजार 389 रूपये, जनपद पंचायत कांकेर के 61 ग्राम पंचायतों के लिए 03 करोड़ 81 लाख 98 हजार 726 रूपये, जनपद पंचायत कोयलीबेड़ा के 95 ग्राम पंचायतों के लिए 06 करोड़ 39 लाख 31 हजार 365 रूपये और जनपद पंचायत नरहरपुर के 66 ग्राम पंचायतों के लिए 04 करोड़ 20 लाख 96 हजार 141 रूपये जारी किए गए हैं।
विनोद कुमार साहू