जांजगीर-चांपा

चन्द्रपुर विधानसभा के डभरा चौक मे भाजपा कार्यकर्ताओं ने विशाल धरना प्रदर्शन किया गया

जांजगीर चाम्पा- चंद्रपुर विधानसभा के ड़भरा चौक मे आज छत्तीसगढ़ प्रदेश में कांग्रेस की सरकार द्वारा धान खरीदी के दौरान बारदानों की कमी बता कर धान खरीदी में आनाकानी की जा रही है, तथा कांग्रेस सरकार की इन्हीं अव्यवस्थाओं को लेकर भारतीय जनता पार्टी विधानसभा-चंद्रपुर द्वारा दिनांक- 13 जनवरी 2021 दिन- गुरुवार को सुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक अटल चौक डभरा में धरना,

प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसमें कार्यक्रम का उद्घाटन सक्ती के पूर्व विधायक डॉक्टर खिलावन साहू जी ने किए उन्होंने प्रदेश सरकार के विफलताओं को किसानों के समक्ष रखा, इनके बाद कोटमी मंडल के अध्यक्ष श्री पीताम्बर पटेल जी ने किसानों के दर्द को बयां किया और कांग्रेस सरकार को घेरा, भारतीय जनता पार्टी जांजगीर के जिलाध्यक्ष श्री कृष्णकांत चंद्रा जी कार्यकर्ताओ और किसानों को संबोधित करते हुवे कहा कि किसानों

के दुर्दशा के लिए कांग्रेस सरकार की नीति जिम्मेदार है और किसानों की आय दोगुना करने की पूर्व प्रधानमंत्री स्व श्री अटल बिहारी जी के सपनो को साकार करने के लिए यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रयासों के लिए उनका धन्यवाद किया एवं नए कृषि बिल के फायदे है बताए, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष ने कांग्रेस के किसान विरोधी सरकार को जानकर कोसा, कार्यक्रम को मुरारी दुबे किसान संघ जिलाध्यक्ष, रूप सिंह चंद्रा पूर्व मंडल अध्यक्ष, चंद्रकुमार चंद्रा मंडल अध्यक्ष मालखरौदा, कवि वर्मा कार्यक्रम सह प्रभारी, रणजीत अज़ गल्ले, चक्रधर साहू, किसान मोर्चा अध्यक्ष, आलोक पटेल, हेमंत पटेल, लालू गवेल सहित अनेक लोगों ने संबोधित किया, कार्यक्रम का आभार श्री गोविन्द अग्रवाल प्रभारी ने किया और मंच का

संचालन दिनेश बरेठ ने किया , कार्यक्रम की व्यवस्था को सह प्रभारी जिला कार्यसमिति सदस्य श्री नेतराम चंद्रा, डभरा मंडल के अध्यक्ष घासी राम अग्रवाल, सुवन कैवर्ट, सोम चंद्रा, पुरन सरल के योगदान विशेष रहा , जिला पंचायत सदस्य श्रीमती कविता पटेल, चंद्रकुमार पटेल अध्यक्ष सेवा सहकारी समिति, अड़भार मंडल के अध्यक्ष भूपेंद्र यादव, चंद्रपुर मंडल के अध्यक्ष रुद्र मेहर, डभरा मंडल के महामंत्री प्रकाश खांडे, पूर्व मंडल अध्यक्ष युवराज चंद्रा, उपाध्यक्ष बाबूलाल चंद्रा, अंजनी बरेठ, मनोहर साहू दोनों मंडल मंत्री, मालखरौदा मंडल महामंत्री चंद्रनारायन चंद्रा, योगेश नारायण चंद्रा, सत्यजीत नंदा, श्याम नायक, गंगाजल जांगड़े, छैल बिहारी बरेठ, कोटमी मंडल महामंत्री किशोर आज़ाद, उपाध्यक्ष चित्रसेन पटेल, योगेंद्र चंद्रा, रघुनंदन चंद्रा, राजू बरेठ, सुरेश चंद्रा, भूपेंद्र शंकर पटेल, मनीष चौधरी, चंद्रपुर महामंत्री गिरजा शंकर यादव, राजेश डनसेना, माखन सहित 300 से अधिक किसान और कार्यकर्ता उपस्थित थे

लाइव भारत 36 न्यूज़ से विजय धिरहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button