जशपुर जिला

कलेक्टर ने ली नेहरू युवा केन्द्र संस्था की बैठक युवाओं को गतिविधियों में शामिल करके बेहत्तर कार्य करेें

जशपुर जिला कलेक्टर श्री महादेव कावरे ने आज कलेक्ट्रोरेट कक्ष में नेहरू युवा केन्द्र के प्रतिनिधियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इस अवसर पर जशपुर विधायक श्री विनय भगत, वन मण्डलाधिकारी श्री कृष्ण जाधव, डिप्टी कलेक्टर, सहायक आयुक्त सुश्री अकांक्षा त्रिपाठी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत जशपुर श्री प्रेम सिंह मरकाम नेहरू युवा केन्द्र की सुमेधा पवार उपस्थित थे।
कलेक्टर ने नेहरू युवा केन्द्र को निर्देशित करते हुये कहा कि संस्था युवाओं को विभिन्न गतिविधियों में शामिल करके बेहत्तर कार्य करें ओर बालाछापर गोठानों में समूह को प्रशिक्षण देकर, मल्टी एक्टीविटी में शामिल करने के लिए कहा गया। उन्होंने कहा कि युवा वर्गो को नेहरू युवा केन्द्र के कार्य को जाने इसके लिए गांव-गांव के युवाओं को जोड़़ने का कार्य करें, जिससे युवकों को उसका लाभ मिल सकें।
कलेक्टर ने वन मण्डलाधिकारी को स्थानीय स्व-सहायता समूहों को स्थानीय व्यंजन बनाने के लिए गढ़कलेवा के तहत् कार्य देने के लिए कहा है। उन्होंने कहा की जंगल बजार एवं संग्रहलय के बने परिसर में भी समूह के माध्यम से स्थानीय व्यंजनों की सुविधा लोगो तक पहंुचाने के लिए समूह को कार्य देने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा की स्थानीय स्व-सहायता समूहों को लोकल व्यंजन की जानकारी रहती है ओर वें इससे अच्छे से बना लेते हैं। उन्होंने इसके लिए स्थानीय स्व सहायता समूह को लाभ देने के लिए कहा गया है। साथ ही लोरो घाट के आस-पास जशपुर की लोक-कला संस्कृति से जुड़ी हुए कलाकृति भी करने के निर्देश दिये हैं।


लाइव भारत 36 न्यूज़ लखन लाल सिंह

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button