ताजातरीन

छत्तीसगढ़ मानव अधिकार संगठन द्वारा विश्व मानव अधिकार दिवस मनाया गया-

छत्तीसगढ़ मानव अधिकार संगठन जिसका प्रदेश कार्यालय हाई कोर्ट के सामने चकरभाठा में स्थित है संगठन के द्वारा निर्णय लिया गया है कि वर्तमान सत्र से विश्व मानवाधिकार दिवस को मनाया जाये, इसी उद्देश्य से संगठन हेतु सूचना जारी की गई थे जिसके तहत प्रदेश भर के संगठन पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।
छत्तीसगढ़ मानव अधिकार संगठन द्वारा विश्व मानव अधिकार दिवस की शुभकामनाएं सहित कार्यक्रम की शुरुआत की गई मानव अधिकार का इतिहास भारत में मानव अधिकार मानव अधिकार की समस्या और समाधान मानव अधिकार की श्रेणी या प्रकार छत्तीसगढ़ में मानवाधिकार के कार्य क्षेत्र में संभावना पर व्यक्त भी प्रस्तुत किया गया।

द्वितीय कालखंड में संगठन के जिन पदों की घोषणा पूर्व में की जा चुकी थी उनमें से संगठन के हित में सक्रिय पूर्वक कार्य करने वाले पदाधिकारियों को उनके उत्तरदायित्व पर सक्रियता पूर्वक कार्य करने पर पदों पर यथावत बने रहने के जानकारी के साथ ही निष्क्रिय रूप से संगठन को उपस्थित करने वाले पदाधिकारियों के पद को निरस्त कर दिया गया और इन पदों पर कार्यसूची संगठन के हित में काम करने वाले सदस्य हो तो आगामी समय में सुरक्षित रखते हुए पदस्थापना की जानकारी दी गई। संगठन द्वारा यह भी जानकारी दी गई कि जिन सदस्यों का पद निष्क्रियता के चलते समाप्त किया जा रहा है वह संगठन में सामान्य सदस्य की भांति कार्य कर सकेंगे।

संगठन के नियुक्ति संबंधी जानकारी पर प्रकाश डालने के उपरांत संगठन के कार्य का स्वरूप संगठन की भावी कार्य योजनाओं पर भी प्रकाश डाला गया यह भी स्पष्ट घोषणा की गई कि 1 वर्ष के आगामी कार्यकाल अवधि में संगठन प्रदेश से ग्राम पंचायत स्तर तक 5000 सक्रिय कार्यकर्ताओं का लक्ष्य प्राप्त कर लेगा। संगठन का कार्य विगत कई माह से पूरे छत्तीसगढ़ पर प्रारंभ हो चुका है इसलिए संगठन द्वारा समाज के जागरूक एवं निष्ठावान नागरिकों से छत्तीसगढ़ मानव अधिकार संगठन के जनहितकारी योजनाओं एवं कार्यों के प्रति सहयोग की भावना के साथ सहयोग की अपील की है।

उक्त कार्यक्रम में संगठन संचालक सदस्य प्रमुख एवं हाई कोर्ट अधिवक्ता श्री लव कुमार रामटेके ,प्रदेश अध्यक्ष श्री चंद्रसेन चौहान, संभाग अध्यक्ष बिलासपुर एवं सह मार्गदर्शक श्री आत्माराम साव, संभाग अध्यक्ष दुर्ग कुमारी जय श्री नायडू ,संभाग अध्यक्ष सरगुजा श्री सुरेश साहू ,संभाग सलाहकार, श्री दिनेश बोले,जिलाध्यक्ष श्रीमती सीता टण्डन के साथ प्रदेश से तहसील स्तर तक के अनेक पदाधिकारी शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाए।

कार्यक्रम की समाप्ति प्रदेश अध्यक्ष जी का आभार व्यक्त के साथ हुआ। संगठन द्वारा वर्तमान वैश्विक महामारी कोविड-19 के नियमों को पालन करते हुए यह कार्यक्रम पूरा किया।

Reported by admin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button