कांकेर

डी. एम. अवस्थी पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़, द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से स्पंदन अभियानके तहत कांकेर के सुदूर वनांचल नक्सल प्रभावित क्षेत्र मे स्थित छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल 15 वी वाहिनी बी कंपनी के कैंप आरगुर के अधिकारी/जवानो से वार्तालाप कर उनकी समस्याए सुनी!

कांकेर खबर

स्पंदन अभियान के तहत डी.एम अवस्थी पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़ द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इकाई के सुदूर वनांचल नक्सल प्रभावित क्षेत्र मे स्थित छत्तीसगढ़
सशस्त्र बल 15 वी वाहिनी बी कंपनी के कैंप

आरगुर(थाना लोहत्तर) नक्सल क्षेत्र कठिन परिस्थितियों मे कार्य कर रहे छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के अधिकारी/कर्मचारियो का उत्साहवर्धन करते हुए उनसे वार्तालाप कर उनकी समस्याए सुनी! इस अवसर पर सीएएफ कैंप आरगुर मे संजीव शुक्ला उपपुलिस महानिरीक्षक कांकेर रेंज कांकेर, एम.आर.आहिरे पुलिस अधीक्षक कांकेर, अमृत कुजूर उपपुलिस अधीक्षक( नक्सल ऑप्स)कांकेर,अमोलक सिंह ढिल्लों अनुविभागीय अधिकारी पुलिस भानुप्रतापपुर उपस्थित रहे! कैंप के अधिकारी/ कर्मचारियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पुलिस महानिदेशक द्वारा सम्बोधित करते हुए कहा की संवाद से सभी समस्याओ का हल संभव है! कैंप उपस्थित अधिकारी/ कर्मचारियो से वार्तालाप कर उनकी व्यक्तिगत/विभागीय समस्या सुनकर निराकरण हेतु संबंधितो को निर्देशित किया गया!

लाइव भारत 36 न्यूज़ कांकेर से विनोद साहू की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button