कांकेर

थाना आमाबेड़ा क्षेत्र अंतर्गत घोर माओवादी क्षेत्र ग्राम खडकागाव मे सुरक्षाबलों द्वारा मृत माओवादी की याद मे बनाया नक्सल स्मारक ध्वस्त किया गया

कांकेर खबर

नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुन्दरराज पी. पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज जगदलपुर संजीव शुक्ला पुलिस उपमहानिरीक्षक कांकेर रेंज कांकेर के मार्गदर्शन एम.आर.अहिरे पुलिस अधीक्षक कांकेर के निर्देशन, जी.एन.बघेल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांकेर, अमृत कुजूर उपपुलिस अधीक्षक नक्सल अभियान कांकेर के पर्यवेक्षण मे संयुक्त अभियान

बलसाम-52 के तहत भोजराम ध्रुव निरीक्षक थाना प्रभारी आमाबेड़ा, लतेश शोरी उपनिरीक्षक प्रभारी डीआरजी-1, नवरतन वर्मा पीसी प्रभारी एसटीएफ,सत्यवान सिंह उपनिरीक्षक डीआरजी-1, विद्यानन्द भगत उपनिरीक्षक प्रभारी डीआर जी-3, हेमंत साहू सहायक उपमहानिरीक्षक डीआर जी-2, सम्पत टांडिया सहायक उपनिरीक्षक डी आर जी-2 के हमराह डीआरजी, एसटीएफ एवं थाना आमाबेड़ा की सयुक्त टीम ग्राम बुधियारमारी,अड़ेंगा, मुजालगोंदी, खडकागाव, डुवाल की ओर नक्सल गस्त सर्चिंग पर रवाना हुई थी! गस्त सर्चिंग के दौरान एसटीएफ की टीम द्वारा थाना आमाबेड़ा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम

खडकागाव जंगल के जंगल मे नक्सली किसकोड़ो एरिया कमेटी अंतर्गत बुधियारमारी एलजीएस कमांडर दीपक खडकागाव थाना ताड़ोकी क्षेत्र के छोटेमुरनार, मालापारा के मध्य पुलिस माओवादी मुठभेड़, आरकेबी डिवीज़न के अंतर्गत मोहला एरिया कमेटी प्रभारी डीवीसी रेनू हुर्रा उर्फ़ अशोक एडानार थाना ताड़ोकी कांकेर, मोहला एलओएस सदस्या उर्मिला उर्फ़ आयते मोरपल्ली तहसील कोंटा जिला सुकमा ग्राम परदोनी जिला राजनांदगाव मुठभेड़ मे मारे गए थे उनकी याद मे बनाये गए नक्सली स्मारक को ध्वस्त किया गया! सुरक्षाबलों द्वारा माओवादी प्रभावित क्षेत्र मे लगातार नक्सल विरोधी अभियान संचालित किया जान रहा है जिससे क्षेत्र मे माओवादी की गतिविधियों मे अंकुश लगने से ग्रामीणों को भयमुक्त वातावरण मिला है!

लाइव भारत 36 न्यूज़ कांकेर से विनोद साहू की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button