जशपुर जिला

श्रीमती प्रियवंदा सिंह जूदेव के नेतृत्व में शहर के सभी बीस वार्डो में हुआ कन्या पूजा का आयोजन


बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ का संदेश देने के लिए किया गया आयोजन
जशपुरनगर। मंगलवार को जगत जननी मां दुर्गा की आराधना के अंतिम,नगरपालिका जशपुर की पूर्व उपाध्यक्ष और बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ अभियान की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती प्रियवंदा सिंह जूदेव के नेतृत्व में शहर के सभी 20 वार्डो के साथ बालिका आश्रय गृह और वनवासी कल्याण आश्रम के बालिका छात्रावास में में कन्या पूजा का आयोजन किया गया। इसके माध्यम से शहरवासियों को बेटियों को अच्छी शिक्षा और उनके आर्थिक आत्मनिर्भरता का संदेश दिया गया। श्रीमती जूदेव ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में पूरे भारत में बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ अभियान का संचालन किया जा रहा है। जगत जननी मां दुर्गा की महापूजा के नवें दिन,कन्या पूजा का आयोजन किया जाता है। हमारी यह परम्परा,इस बात का प्रतिक है कि सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति में बेटियों को देवी का दर्जा दिया गया है। लेकिन कुछ सामाजिक कुरीतियों की वजह से इस देश में कन्या भू्रण हत्या और बेटियों के साथ दोयम दर्जे का व्यवहार जैसी बुराईयां पनपने लगी थी। इससे समाज में स्त्री पुरूष का अनुपात तो गड़बड़ाया ही,साथ ही देशी की आधी जनसंख्या आर्थिक, और शैक्षणिक रूप से पिछड़ने लगी थी। इसका सीधा असर हमारे देश के विकास पर पड़ रहा था। इसी महिला शक्ति को सशक्त करना बेटी बचाओ,बेटी पढाओ अभियान शुरू किया है। बेटियों की शक्ति और महत्ता के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए नवरात्रि से अच्छा अवसर दूसरा नहीं हो सकता।
सभी वार्डों में पूजी गई बेटियां


मंगलवार को शहर के सभी बीस वार्डो के साथ बालिका आश्रय गृह और वनवासी कल्याण आश्रम के बालिका छात्रावास में कन्या पूजा का आयोजन किया गया। इस आयोजन में भाजपा के मंडल अध्यक्ष संतोष सिंह,पूर्व पार्षद संतन राम,पार्षद गणेश साहू,जिला मिडिया प्रभारी फैजान सरवर खान,राजेश सिन्हा,आकाश गुप्ता,अरविन्द भगत सहित भाजपा के कार्यकर्ताओं ने वार्डो में कन्या पूजा की व्यवस्था की। परम्परा और विधि विधान का पालन करते हुए,कन्याओं की पूजा अर्चना करने के बाद उन्हें भोजन कराया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं में भी इस आयोजन को लेकर उत्साह देखा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button