जशपुर जिला

राजकीय सम्मान के साथ किया गया युद्धवीर सिंह जूदेव का अंतिम संस्कार ….. पढिये पूरी खबर …

जशपुर :- पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष और दो बार पूर्व विधायक चन्द्रपुर से एंव संसदीय सचिव २हे थे स्व. युद्धवीर सिंह जूदेव का आज बाकी नदी स्थित मुक्तिधाम में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया. सुरक्षा बल के जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर देते हुए सलामी दी. केन्द्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह, लोकसभा सांसद गोमती साय, लोकसभा सांसद अरूण साव खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री अमरजीत भगत, संसदीय सचिव एवं कुनकुरी विधायक यूडी मिंज और जशपुर विधायक विनय भगत ने युद्धवीर को पुष्प चक्र अर्पित करते हुए विनम श्रद्धांजलि दिए.

सभी ने ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति और परिजनों को दुःख की इस घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की. स्व. युद्धवीर सिंह जूदेव का बैंगलूरू के एक निजी अस्पताल में 20 सितम्बर 2021 प्रातः 4.25 बजे निधन हो गया था. स्व. युद्धवीर सिंह जूदेव जुदा हो

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के स्व. युद्धवीर सिंह जूदेव के लिए शोक संदेश का जशपुर विधायक ने किया वाचन


जशपुर विधायक विनय भगत ने आज जशपुर बाकी नदी मुक्तिधाम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का दिवंगत स्व. युद्धवीर सिंह जूदेव के लिए शोक संदेश का वाचन किया और उनकी आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना किए. इस अवसर पर पूर्व अनुसूचित जनजाति आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष नंदकुमार साय, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व सांसद रणविजय सिंह जूदेव, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर, पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर, विधायक सौरभ सिंह ,पूर्व मंत्री रामसेवक पैकरा,गुल्हाराम अजगले, रामविचार नेताम,युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष रायमुनी भगत, पूर्व मंत्री गणेश राम भगत, रामप्रताप सिंह, ओपी चौधरी, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, विक्रमादित्य सिंह जूदेव, उनके परिजन, जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर महादेव कावरे, पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस.के.मण्डावी, गणमान्य नागरिक और जिला प्रशासन के अधिकारीगण उपस्थित थे.

मंत्री अमरजीत भगत ने विजय विहार पहुंचकर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की


खाघ नागरिक आपूर्ति विभाग मंत्री अमरजीत भगत ने आज विजय विहार पहुंचकर पूर्व संसदीय सचिव एवं पूर्व विधायक दिवंगत स्व. युद्धवीर सिंह जूदेव को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किए साथ ही दुख की इस घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की. संसदीय सचिव कुनकुरी विधायक यू.डी. मिंज, जशपुर विधायक विनय भगत ने भी श्रद्धांजलि अर्पित किए.

लाइव भारत 36 न्यूज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button