कोरबा

जिला स्तरीय रामायण मण्डली प्रतियोगिता में विकासखंड कटघोरा के श्री राम जानकी मानस मंडली रंगबेल ने मारी बाजी

विजेता मंडली को 50 हजार रुपये का दिया गया पुरस्कार

भगवान श्री रामचंद्र की आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने एवं रामायण मंडलियों को प्रोत्साहित करने प्रतियोगिता का हुआ सफल आयोजन

कोरबा 03 अप्रैल 2022/भगवान श्री रामचंद्र की आदर्शों को जन जन तक पहुँचाने और जिले की रामायण मंडलियों को प्रोत्साहित करने के लिए कोरबा शहर स्थित डॉ भीम राव अम्बेडकर ओपन ऑडोटोरियम में जिला स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विकासखंड कटघोरा के ग्राम पंचायत रंगबेल की श्री राम जानकी मानस  मंडली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता टीम को 50 हजार रुपए राशि का चेक, स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कटघोरा के पूर्व विधायक श्री बोधराम कंवर ने जनप्रतिनिधियों के साथ विजेता मंडली और प्रतियोगिता में शामिल  रामायण मंडलियों का सम्मान किया। प्रतियोगिता में विकासखण्ड स्तर में आयोजित रामायण मण्डली प्रतियोगिता से चयनित प्रतिभागी शामिल हुए। जिला स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता में विकासखंड कोरबा से श्रद्धा के फूल रामायण मंडली ग्राम पंचायत गढ़ उपरोड़ा, विकासखंड करतला से जय डगाही मां मानस मंडली ग्राम पंचायत लीमडीह, कटघोरा से श्री रामजानकी मानस मंडली ग्राम पंचायत रंगबेल, पाली से श्री संगम मानस मंडली ग्राम पंचायत कुटेलामुड़ा और विकासखंड पोंडी उपरोड़ा से मानस मंडली  ग्राम पंचायत चोटिया की रामायण मंडली शामिल हुए। 

         जिला स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता में रामायण मंडलियों ने महान कवि गोस्वामी तुलसीदास द्वारा रचित रामचरितमानस में संकलित विभिन्न अध्यायों का पाठन कर श्री राम के आदर्श संदेशों को जन-जन तक पहुंचाया। जिला स्तरीय


लाइव भारत 36 न्यूज़ चैनल कोरबा बोधन चौहान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button