कोरबा

कलेक्टर श्री संजीव झा ने चिर्रा गौठान का किया औचक निरीक्षण
गौठान में पहुंचकर महिला समूहों द्वारा संचालित आजीविका गतिविधियों का लिया जायजा

कोरबा -कलेक्टर श्री संजीव झा ने आज कोरबा ब्लॉक के ग्राम पंचायत चिर्रा के गौठान का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने गौठान में चल रही आजीविका गतिविधियों के संबंध में स्वसहायता समूह की महिलाओं से जानकारी ली। चिर्रा गौठान में कार्यरत चन्द्रमुखी स्वसहायता समूह की अध्यक्ष सुश्री ललिता राठिया ने बताया कि वे गौठान में वर्मी कम्पोस्ट निर्माण, कंेचुआ उत्पादन, गोबर खरीदी, मुर्गी पालन, कोसा धागाकरण एवं  सब्जी उत्पादन कर रही हैं जिससे समूह की आमदनी बढ़ी है। कलेक्टर श्री झा ने गौठान में महिलाओं द्वारा किए जा रहे वर्मी कम्पोस्ट निर्माण, सब्जी -बाड़ी एवं कुक्कुट पालन शेड का अवलोकन किया। उन्होने गौठान में वर्मी खाद भण्डारण कक्ष का भी अवलोकन किया। कलेक्टर ने महिलाओं द्वारा किये जा रहे कोसा धागाकरण के कार्यो  की विस्तार से जानकारी ली। उन्होने गौठान प्रतिदिन किये जा रहे गोबर खरीदी और गौठान में आने वाले मवेशियों की संख्या के बारे में भी पूछा। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री नूतन कंवर, जनपद पंचायत कोरबा के सीईओ श्री जी.के. मिश्रा सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
महिला समूह की अध्यक्ष ललिता ने कलेक्टर श्री झा को बताया कि योजना प्रारंभ होने से अभी तक 528 क्ंिवटल से अधिक वर्मी खाद का उत्पादन कर चुके है। जिससे समूह को दो लाख रूपये से अधिक का लाभांश प्राप्त हुआ है। साथ ही समूह द्वारा केंचुआ उत्पादन कर तीन लाख रूपये से अधिक का केंचुआ जिले के अन्य गौठानों और दूसरे जिले के गौठानों मंे भी बेच चुके है। कलेक्टर श्री झा ने समूह द्वारा बनाये जा रहे वर्मी खाद को अपने हाथ से छूकर देखा। खाद की गुणवत्ता बेहतर होने क

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button