कांकेर
छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ 12 सूत्रीय मांगो को लेकर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर बैठे
जिले के तहसील नरहरपुर क्षेत्र अंतर्गत छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ अपनी 12 सूत्रीय मांगो को लेकर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर बैठे है जिसमे प्रमुख मांगे इस प्रकार है!
वनसंरक्षक का वेतनमान वर्ष 2003 से 3050 स्वीकृत किया जावे!वनरक्षक, वनपाल, क्षेत्रपाल कर्मचारियो का वेतनमान मांग अनुसार किया जाए,
*पुरानी पेंशन योजना चालू की जाए
*छत्तीसगढ़ राज्य गठन के पश्चात नया सेटअप पुनरीक्षण किया जाए!
- महाराष्ट्र सरकार की तरह रूपए 5000, पोस्टिक आहार,वर्दी भत्ता दिया जाए!
*पदनाम वर्दी हेतु सम्बोधित नाम अन्य पहचान निर्धारण आदेश जारी किया जाए!
*वनोपज संघ के कार्य हेतु 01 माह अतिरिक्त वेतन दिया जाए!
*काष्ठ वनोपज प्रदाय से कमी मात्रा की वसूली निरस्त/राइटऑफ किया जाए!
*विभागीय पर्यटन स्थल मे वन कर्मचारियो एवं सेवानिर्वीत वन कर्मचारियो को निशुल्क प्रवेश दिया जाए!
*वनपाल प्रशिक्षण अवधि 45 दिन किया जाए!वनपाल प्रशिक्षण केंद्र कोनी(बिलासपुर)प्रारम्भ किया जाए! - भृत्य वानिकी चौकीदार का समायोजन किया जाये!
*दैनिक वेतन भोगी श्रमिकों को नियमित किया जाए!
जी बता दे छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ अपनी मांगो को लेकर चार दिनों से हड़ताल पर बैठे है जिससे विभाग के कई कार्य चार दिनों से लंबित पड़े है! छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघो का कहना है अगर मांग ज़ब तक पूरी नहीं होती है तब तक अपनी मांगो को लेकर हड़ताल पर बैठे रहेंगे!
विनोद साहू लाइव भारत 36 न्यूज़ कांकेर