कांकेर

वन कर्मियों की माँगे पुरी करे सरकार- भागवत नेताम

वन कर्मचारी संघ रायपुर के प्रांतीय आव्हान पर 12 सूत्रीय माँग को लेकर 21 मार्च 2022 से वन कर्मचारी का अनिश्चितकालीन हड़ताल के चौथे दिन नगर पंचायत नरहरपुर के भाजपा नेताओं ने धरना स्थल पहुँच वन कर्मियों को अपना समर्थन दिया जिसमें भाजपा नेता भागवत नेताम ने कहा की वन कर्मियों की सारी माँगे पूर्णतः जायज़ है और यह इनका हक है जिस पर प्रदेश सरकार को नैतिकता के साथ इनकी सभी माँगें तत्काल पुरी करनी चाहिए!इसी कड़ी में व्यवसायी प्रकोष्ठ कांकेर ज़िले के ज़िला संयोजक मुकेश संचेती ने कहा कि दिन रात सेवा कर वनों को संरक्षित करने वाले वन कर्मचारियों की माँग इनका अधिकार है ऐसे में प्रदेश सरकार को इनकी सभी माँगे पूरी करनी चाहिए और जब तक इनकी माँग पूरी नहीं होगी भारतीय जनता पार्टी का एक एक कार्यकर्ता वन कर्मचारियों के साथ खड़ा है और इनके अधिकारों के लिए इनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर इनकी इस लड़ाई में साथ रहेगा धरना स्थल पर प्रमुख रूप से भाजपा नेता सुभाष गजेन्द्र ,धनेश कौशिक,तौफिक खान,सुशीला सिन्हा,आशा रावटे,सुखीत जैन,हीरा राम साहू,सहित वन कर्मचारी संघ से वन कर्मचारी संघ परिक्षेत्र नरहरपुर से तामेश्वर कुमार सिन्हा,गैंदलाल ध्रुव, संजय कुमार सलाम,हीरालाल कुंजाम,जय लाल सलाम,कमलेश कुमार दुबे,मुकेश मरकाम, राज कुमार कुलदीप,गौतम एल्मा,जनता राम यादव,कामिनी नेताम,नारायण यादव,गोमती कोर्राम आदि उपस्थित थे !

विनोद साहू लाइव भारत 36 न्यूज़ कांकेर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button