कांकेर

05 दिसंबर को जिले में कुछ स्थानों पर अति हल्की वर्षा की सम्भावना

भारत मौसम विज्ञान विभाग तथा कृषि विज्ञान केंद्र कांकेर द्वारा जारी मध्यावधि मौसम पूर्वानुमान के आधार पर  05 दिसम्बर को जिले में दक्षिण तटीय क्षेत्रो में सक्रीय जवाद चक्रवातीय तूफान का आंशिक प्रभाव पड़ सकता है। कुछ स्थानों पर बादल छाये रहने के साथ अति हल्की वर्षा होने की सम्भावना है, साथ ही  अधिकतम तापमान 28.0-29.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.0-13.0 डिग्री सेल्सियस सुबह की हवा में 73-98 प्रतिशत और शाम की हवा में 35-50 प्रतिशत आर्द्रता तथा आने वाले दिनों में हवा उत्तर-पूर्व/पूर्व दिशाओं से   3.0-4.0 किमी प्रति घंटे की गति से चलने  की संभावना है।
कृषि विज्ञान केंद्र कांकेर के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. बीरबल साहू ने किसान भाईयों को सलाह देते हुए कहा कि कटी हुयी फसलों को सुरक्षित स्थान पर ढंक कर रखे असामयिक वर्षा या मौसम में परिवर्तन को ध्यान में रखते हुए रबी फसलों का बीमा अवश्य करायें।

विनोद साहू लाइव भारत 36 न्यूज़ कांकेर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button