जांजगीर-चांपा

भारतीय जनता पार्टी का ई प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

भारतीय जनता पार्टी के ई प्रशिक्षण विभाग जिला जांजगीर चांपा द्वारा आयोजित ई प्रशिक्षण के कार्यक्रम का आज समापन हुआ।आज के इस सत्र में ‘गरीब कल्याण” विषय पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संगठन माननीय पवन साय जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री निर्मल सिन्हा ने किया आभार प्रदर्शन पूर्व विधायक अंबेश जांगड़े ने किया।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रशिक्षण शिविर के जिला प्रभारी दिनेश सिंह सह प्रभारी राजू महंत सह प्रभारी कृष्ण कुमार सिंहसर्वा सहित आईटी सेल के संतोष साहू, करन भाटिया एवं जिला कार्यालय मंत्री प्रदीप सराफ ने कार्यक्रम को व्यवस्थित करने में विशेष योगदान दिया। इस कार्यक्रम में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। जिसमें प्रमुख रूप से विधायक नारायण चंदेल जी, सांसद गुहाराम अजगल्ले जी, विधायक सौरभ सिंह जी, जिला अध्यक्ष कृष्ण कांत चंद्रा जी,पूर्व सांसद कमला पाटले जी के अलावा जिले के पदाधिकारी,मंडल अध्यक्ष, महामंत्री विशेष रुप से सम्मिलित थे।

लाइव भारत 36 न्यूज़ से विजय धिरहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button