जांजगीर-चांपा

सुबह 4 बजे घर से निकली महिला की लाश जशपुर के बड़े तालाब में मिली।इस घटना से इलाके में फैली सनसनी ।देखने के लिए लोगो का लगा भीड़।पढ़िये क्या है पूरा मामला…..

जशपुर :- जशपुर जिला मुख्यालय स्थित बड़ा तालाब में एक महिला का शव पाया गया है। शव के मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार महिला का नाम माला सिन्हा बताया जा रहा है। जोकि जशपुर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में बाबू के पद पर कार्यरत थी।
आस पास से मिली जानकारी के अनुसार महिला सुबह घर से करीब 4:00 बजे निकली थी। जिसके बाद घर नहीं लौटी। परिजन महिला की तलाश कर रहे थे। इसी बीच जिस पर बड़ा तालाब में शव उल्टा देखा गया। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई। वहीं महिला के परिजन भी मौके पर पहुंचे। परिजनों ने कपड़े का रंग देखकर मृतका की पुष्टि की।
घटना की सूचना मिलने पर जशपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए शव को तालाब से बाहर निकलवाया। फिलहाल शव जिला अस्पताल के लिए भेज दिया गया है। वहीं अब तक मौत के कारणों को लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है।
आसपास से मिली जानकारी के अनुसार महिला डीईओ ऑफिस में कार्यरत कर्मचारी थी। वही महिला के पति गिरीश सिन्हा सरकारी शिक्षक है।

लाइव भारत 36 न्यूज़ से संतोष शर्मा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button