मनरेगा कर्मचारियों द्वारा विभिन्न मांगो को लेकर किया गया सांकेतिक हड़ताल
जांजगीर-चांपा- मालखरौदा जनपद पंचायत अंतर्गत मनरेगा कर्मचारियो द्वारा अपने विभिन्न प्रकार के मागो को लेकर आज जिला जांजगीर चांपा मनरेगा संघ के आव्हान पर आज जनपद पंचायत मालखरौदा के सामने राज्य सरकार द्वारा अपने घोषणापत्र मे किये वादे को याद दिलाते हुये दो द्विसीय हड़ताल किया गया । मनरेगा कर्मचारियो द्वारा अपने निम्न मागो के लिये किया जा रहा हैं धरना प्रदर्शन जिसमे प्रमुख मांगे निम्नानुसार है
(1) मनरेगा के सभी अधिकारी/कर्मचारियों जन घोषणा पत्र के आधार पर नियमितीकरण किया जावे/
(2) शिक्षाकर्मी के भांति पंचायत कर्मी सेवा शर्त नियमावली 2008 को लागू करते हुए हिमाचल प्रदेश की तर्ज पर व सर्वोच्च न्यायालय के आदेश अनुसार समान कार्य समान वेतन का प्रावधान किया जावे/
(3) 2 वर्ष पूर्ण कर चुके अधिकारी कर्मचारियों का प्रति वर्ष सेवा वृद्धि का प्रावधान को बंद कर एकमुश्त योजना व पर्यंत तक अथवा मध्य प्रदेश की तर्ज पर 62 वर्ष की सेवा सुनिश्चित किया जावे/
(4) मनरेगा के सभी अधिकारी कर्मचारियों की भांति ग्राम रोजगार सहायकों का भी वेतन ग्रेड निर्धारित किया जावे/
(5)एनएचएम के तर्ज पर मानव संसाधन नितिका निर्माण किया जावे जिसमें मुख्यतः वार्षिक वेतन वृद्धि अवकाश नीति आकस्मिक मृत्यु पर अनुग्रह भुगतान एवं अनुकंपा नियुक्ति का प्रावधान आदि का समावेश किया जावे/
(6)पांच वर्ष पूर्ण कर चुके अधिकारी कर्मचारियों को ग्राम पंचायत/जनपद पंचायत/जिला पंचायत/राज्य में समान पद में संविलियन किया जावे/
(7) मनरेगा के अंतर्गत संविदा अवधि में किए गए कार्य अनुभव कार्य अनुभव वर्ष के आधार पर प्रतियोगिता परीक्षाओं में आयु सीमा छूट व रोजगार सहायक तर्ज पर अनुभव अंक प्रदान किया जावे
लाइव भारत36 न्यूज़ से विजय धिरहे