कोरबा

करतला ब्लॉक युवा कांग्रेस ने राहुल गांधी के जन्मदिन पर किया वृक्षारोपण.!

ग्राम पंचायत फत्तेगंज एवं करतला ब्लॉक के समस्त ग्राम पंचायत में वृक्षारोपण किया गया!!
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन के मौके पर आज प्रदेश युवा कांग्रेस की ओर से गांधी का जन्मदिन सादगी के साथ मनाया जा रहा है। कोरोना काल के चलते इस बार राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपना जन्मदिन धूमधाम से नहीं मनाने का आग्रह किया था और जन्मदिन के मौके पर जरूरतमंद लोगों की मदद करने की अपील कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की थी।


वहीं छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस द्वारा जननायक राहुल गांधी के जन्मदिन पर “पेड़ लगाओ जीवन बचाओ” अभियान की शुरुआत कर प्रदेश भर में 1 लाख वृक्षारोपण कर आम जन को जागरूक किया जा रहा है।


करतला ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष राघव साहू के नेतृत्व में करतला ब्लॉक के ग्राम फत्तेगंज के गौठान प्रांगण में और इनके नेतृत्व में ग्राम पंचायत लिमडीह में अजय सागर,ग्राम पंचायत गिधौरी ब्रिजराम चौकसे के द्वारा,दादर कला में जितेंद्र चौहान के द्वारा,ग्राम सेन्द्रिपाली में मत्थु साहू बाँधापाली में ब्लॉक महासचिव नरसिंह वैष्णव पीड़िया में सरवन राठिया कोटमेर में प्रहलाद यादव,चोरभट्ठी में उत्तरा यादव,करतला में संतोष साहू ,जुनवानी में दीपक पांडे द्वारा,बड़मार में संतोष गवेल, दमखांचा जुली बाई महंत,पठियापाली धिरदास गौठान अध्यक्ष द्वारा एवं सभी पंचायतो के युवा कांग्रेसियो के द्वारा भव्य रूप में वृक्षारोपण किया गया!


ग्राम पंचायत फत्तेगंज वृक्षारोपण कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष राघव साहू, उपाध्यक्ष दिलेश्वर यादव, जिला कार्यकारिणी सदस्य महेश मैत्री,दूज राम मन्नेवार ब्लॉक कांग्रेस कमिटी सचिव, गौठान अध्यक्ष राजेंद्र यादव, ब्लॉक संयोजक गोपाल कंवर ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती शरण कुँवर राठिया, सचिव जयलाल राठिया गौठान चरवाहा घांसी राम यादव एवं समस्त ग्रामवासी द्वारा कार्यक्रम सम्पन्न कराया गया!!
जिला कार्यकारिणी सदस्य SM
महेश मैत्री


संवादाता बोधन चौहान लाइव भारत 36 न्यूज़ चैनल कोरबा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button