कोरबा

टोकन तूहर हाथ मोबाइल ऐप के माध्यम से कटाया टोकन, सोहागपुर धान खरीदी केंद्र में हुई बोहिनी

कोरबा/करतला- जिले में धान खरीदी के कार्य में तेजी आने लगी है। कलेक्टर श्री संजीव झा ने निर्देश दिए हैं कि धान बेचने के लिए खरीदी केंद्रों तक पहुंचने वाले किसानों को किसी तरह की असुविधा नहीं होनी चाहिए। शासन के निर्देशों के अनुसार जिले में भी 1 नवंबर से धान की खरीदी चल रही है। धीरे-धीरे सभी केंद्रों में धान खरीदी की बोहनी होने लगी है। इस बीच धान बेचने के लिए भी किसानों को टोकन प्राप्त करने के लिए अब कोई मशक्कत नहीं करनी पड़ रही है। धान बेचने के लिए किसान घर बैठे मोबाइल ऐप से टोकन प्राप्त कर रहे हैं और अपनी सुविधा के अनुसार खरीदी केंद्रों में धान बेचने के लिए पहुंच रहे हैं। किसानों को धान बेचने के लिए शासन ने “किसान टोकन तुंहर हाथ” मोबाइल ऐप की सुविधा दी है, जिसके प्रति किसानों को लगातार जागरूक किया जा रहा है ताकि उन्हें धान विक्रय में कोई दिक्कत न आए। किसान ने शासन की इस सुविधा का लाभ उठाया और धान का विक्रय किया। जब शासन की ओर से किसानों को उपलब्ध कराई गई इस महत्वपूर्ण सुविधा के बारे में जानकारी हुई तो उन्होंने टोकन हासिल करने के लिए केंद्र तक पहुंचने की जगह घर बैठे ही खुद से मोबाइल ऐप से धान बेचने के लिए टोकन प्राप्त कर लिया। इसके बाद अपनी सुविधा के अनुसार मंगलवार को सोहागपुर के धान खरीदी केंद्र में पहुंचकर 40 क्विंटल धान बेचकर सोहागपुर केंद्र में धान खरीदी की बोहनी कराई। केंद्र में सबसे पहले धान बेचने पहुंचे किसान का समिति प्रबंधन व उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने सम्मान किया। वहीं केंद्र में धान बेचने पहुंचे किसान भी सम्मान पाकर खुद भी अभिभूत हो गए। उन्होंने धान खरीदी केंद्रों में किसानों के हित में किए गए इंतेजाम और सुविधाजनक ढंग से “किसान टोकन तुंहर हाथ” मोबाइल ऐप से टोकन प्राप्त करने की सुविधा को बेहतर बताते हुए कहा कि पहले धान बेचने से पहले टोकन प्राप्त करने के लिए ही किसानों को इंतजार करना पड़ता था लेकिन अब शासन की बेहतर व्यवस्था ने किसानों की परेशानी दूर कर दी है। वही केंद्रों में बेहतर व्यवस्था व सुविधा के लिए किसान ने राज्य शासन व जिला प्रशासन का आभार जताया। केंद्र में धान खरीदी के शुभारंभ कार्यक्रम के अवसर पर पूर्व रामपुर विधायक श्यामलाल कंवर एवं सांसद प्रतिनिधि प्रमोद राठौर एवं आदिवासी सेवा सहकारी समिति सोहागपुर के उपाध्यक्ष रामनाथ कौशिक, गंगा प्रसाद कश्यप प्रबंधक, कंप्यूटर ऑपरेटर, अ.वहाब, साधु सिंह कंवर, रेशम लाल कश्यप, कोमल महिलांगे, संतोष दास महंत, सहसराम कौशिक,दीपक साहू सहित कुरूडीह, मुकुंदपुर, बुढ़ियापाली के किसान व ग्रामीण जन उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button