Blog
अधिवक्ता को अवतरण दिवस की दी बधाइयाँ*

रिपोर्टर विनय पटेल
बैरसिया न्यायालय के सबसे अधिक आयु के अधिवक्ता अनार सिंह चौहान का 81वां जन्मदिन शनिवार को उनके निज निवास जैन कॉलोनी में उनके शुभचिंतक अधिवक्ताओं, शिक्षकों, रचनाकारों और पत्रकारों ने धूमधाम से मनाया। अधिवक्ता चौहान को पुष्पमालाएं पहनाकर, मिठाइयाँ खिलाकर उनकी स्वस्थ व शतायु होने की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता सुभाष चंद्र जैन, भाजपा नेता रमेश शर्मा, कर्मचारी नेता कैलाश सक्सेना, पर्वत सिंह गोस्वामी, मुंशीलाल गुजराती, शासकीय अधिवक्ता लालाराम पटेल, पंकज गट्टानी, पत्रकार राधेश्याम शर्मा, जितेंद्र शर्मा, लाल सिंह ठाकुर, किशन सिंह राजपूत, एडवोकेट अशोक नामदेव, एड. सुनील विश्वकर्मा, इंदर सिंह राजपूत, सुरेंद्र सिंह चौहान सहित परिजन सम्मिलित रहे।



