भूरी पठार जोड़ में भागवत कथा मंच पर जीवंत हुई रासलीला, कंस ने अक्रूर को भेजा कृष्णा एवं बलराम को मथुरा बुलाने की लीला

रिपोर्टर विनय पटेल
बैरसिया। भूरी पठार जोड़ स्थित श्री राम-जानकी मंदिर प्रांगण में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में आज कंस-अक्रूर संवाद और रासलीला की मनमोहक झांकी प्रस्तुत की गई। कथा वाचक देवी स्वाति मिश्रा ने कंस वध से पूर्व की लीला का भावपूर्ण वर्णन किया।

कथा में बताया गया कि जब कंस को पता चला कि वसुदेव-देवकी का आठवां पुत्र नंद के घर में पल रहा है, तो उसने अपने विश्वस्त मंत्री अक्रूर जी को गोकुल भेजा। कंस ने अक्रूर जी से कहा कि किसी भी तरह कृष्ण और बलराम को मथुरा बुलाकर लाया जाए।
जैसे ही मंच पर अक्रूर जी गोकुल पहुंचे और श्रीकृष्ण को मथुरा चलने का न्योता दिया, गोपियों की विरह वेदना और कृष्ण के मथुरा प्रस्थान की लीला ने सभी श्रद्धालुओं को भावुक कर दिया। पांडाल जय श्री कृष्ण के जयकारों से गूंज उठा।
कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। अंत में महाआरती और प्रसाद वितरण किया गया।



