युवा प्रकोष्ठ जिला साहू संघ की बैठक एवं स्वच्छता अभियान

दादू राम साहू की रिपोर्ट
बलौदाबाजार। युवा प्रकोष्ठ, जिला साहू संघ बलौदाबाजार-भाटापारा की बैठक बुधवार को बलौदाबाजार में आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, युवाओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने तथा आगामी सामाजिक कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। साथ ही विभिन्न कार्यक्रमों के सफल संचालन के लिए जिम्मेदारियों का वितरण भी किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला साहू संघ के अध्यक्ष सुनील साहू ने कहा कि समाज के विकास में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने युवाओं से समाजहित में सक्रिय रहकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।
बैठक के उपरांत प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेन्द्र साहू जी के जन्मदिवस के अवसर पर युवा प्रकोष्ठ द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान जिला साहू संघ भवन एवं उसके आसपास के परिसर तथा सड़क की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया। उपस्थित युवाओं ने समाज एवं सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का संकल्प भी लिया।
बैठक एवं स्वच्छता अभियान में जिला उपाध्यक्ष राजाराम साहू, कार्यकारिणी सदस्य बी.पी. साहू, जिला महासचिव रवि साहू, तहसील अध्यक्ष पारसमणी साहू, नगर अध्यक्ष (भाटापारा), युवा प्रकोष्ठ संयोजक नागेश साहू सहित गेवेंद्र साहू, दुर्गेश साहू, गुलशन साहू, नागेश्वर साहू, देवेश कुमार साहू, अजय साहू, धनंजय साहू, युवराज साहू, मनीष साहू, भेनू प्रसाद साहू, सूरज साहू, परमेश्वर साहू, संजय साहू, ललित कुमार साहू, मनीष कुमार साहू, वीरेंद्र साहू, राकेश साहू, किशोर साहू, कमलेश साहू, नागेश साहू, जय विक्रांत साहू, डिगेश साहू एवं कमल साहू सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक का समापन संगठन की मजबूती, सामाजिक सहभागिता एवं स्वच




