कोरबा

सिरमिना मंडल के नवापारा और अटारी में आंगन मिलन उत्सव का आयोजन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का किया गया सम्मान

यशपाल सिंह जिला सावांददाता (कोरबा)
LIVE BHARAT 36NEWS

सिरमिना मंडल/कोरबा। आज सिरमिना मंडल स्थित ग्राम पंचायत नवापारा एवं ग्राम पंचायत अटारी के आंगनबाड़ी केंद्र में आंगन मिलन उत्सव का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका दीदियों का सम्मान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि शासन-प्रशासन की सभी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य आंगनबाड़ी कार्यकर्ता दीदियों द्वारा बखूबी किया जा रहा है, जो सराहनीय है।

कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों की माताओं से कुपोषण के विषय पर विस्तृत चर्चा की गई। माताओं को बताया गया कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए किस प्रकार का पौष्टिक भोजन देना चाहिए। बच्चों के लिए महत्वपूर्ण खान-पान की सामग्री को प्रदर्शनी के माध्यम से दिखाया गया, ताकि माताएं तरह-तरह के पौष्टिक व्यंजन बनाकर बच्चों को परोस सकें।

कार्यक्रम के अंत में न्योता भोज का आयोजन किया गया।

उक्त कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी सिरमिना मंडल की महिला मोर्चा अध्यक्ष सुश्री रीता उइके, जनपद सदस्य एवं सिरमिना मंडल की महामंत्री श्रीमती कमला पेंद्रो, ग्राम पंचायत नवापारा की सरपंच श्रीमती रीता देवी पुलस्त सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रहीं।

Related Articles