कोरबा

_जिला स्तरीय सहकारिता सप्ताह में जाते वक्त गुरुजी से आत्मीय मुलाकात

जिला ब्यूरो यशपाल सिंह

कोरबा: आज जिला स्तरीय सहकारिता सप्ताह एवं कृषक सम्मेलन, भैंसमा में सम्मिलित होने जाते समय छुरी, कोरबा के समीप परम आदरणीय गुरुजी श्री शंकर लाल खुंटे जी से सुखद एवं आत्मीय भेंट हुई।

गुरुजी ने मा. शा. सिरमिना में लंबे समय तक सेवा दी है तथा वर्तमान में गृहग्राम पामगढ़ क्षेत्र में शिक्षा सेवा कर रहे हैं। सिरमिना अल्प प्रवास के दौरान यह मुलाकात हुई।

इस अवसर पर गुरुजी के करकमलों से भाजपा सिरमिना मंडल के वरिष्ठ नेता श्री प्रकाश पटेल का सम्मान किया गया। सभी ने गुरुजी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

आदिम जाति सेवा सहकारी समिति सिरमिना के प्राधिकृत अधिकारी एवं भाजपा अजजा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष श्री रवि कुमार मरकाम ने कहा कि गुरुजी का आशीर्वाद लेकर हम सभी ‘सहकार से समृद्धि’ के संकल्प को और मजबूत करने कृषक सम्मेलन में जा रहे हैं।

इस दौरान उपस्थित रहे:
▪️ श्री रवि कुमार मरकाम: प्राधिकृत अधिकारी, आदिम जाति सेवा सहकारी समिति सिरमिना एवं जिला उपाध्यक्ष, भाजपा अजजा मोर्चा कोरबा
▪️ श्री प्रकाश पटेल: वरिष्ठ नेता, भाजपा सिरमिना मंडल
▪️ श्री राम लाल साहू: सोशल मीडिया प्रभारी, समिति
▪️ श्री अमीत पटेल
▪️ श्री जीवन पेंन्द्रो: कर्मकारी गण समिति सिरमिना

Related Articles