कोरिया

डीजल पेट्रोल के बढ़ते दाम के विरोध में पटना के आदर्श चौक में केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री का युवा कांग्रेसियों ने पुतला दहन कर नारे बाजी किया

डीजल पेट्रोल के बढ़ते दाम के विरोध में पटना के आदर्श चौक में केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री का युवा कांग्रेसियों ने पुतला दहन कर नारे बाजी किया
पटना। देश में डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस, खाद्य तेल के साथ साथ अन्य खाद्य सामग्रीयों में हो रही वृद्वि के विरोध में आज शनिवार को छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पूरन चंद्र कोको पाढ़ी के निर्देशन पर युवा कांग्रेस पटना के सोनू राज यादव, सुजीत सोनी के नेतृत्व में आदर्श चैक पटना में आम सभा का आयोजन किया गया उसके बाद केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेद्र प्रधान का पुतला फुंक कर विरोध प्रदर्शन किया गया, सभा को सम्बोधित करते हुए विनोद शर्मा, शारदा दुबे, विजय सिंह, नीलेश पाण्ड़ेय, सोनू राज यादव, सुजीत सोनी ने कहा कि बढ़ती महंगाई के कारण आम जनता परेशान हो रही है, ड़िजल पेट्रोल के दाम प्रतिदिन बढ़ रहे हैं, सीधे जनता की जेब पर डाका डालने का काम भाजपा कर रही है, डीजल पेट्रोल के अलावा घरेलू गैस के दाम भी बढ़ गए हैं, खाद्य तेल भी मंहगे होते जा रहे हैं, डीजल पेट्रोल के बढ़ते दामों का असर सब्जी, दवाई, अनाज व दैनिक उपयोग की वस्तुओं पर होने लगा है। मंच का संचालन सोनू राज यादव ने, उपस्थित जनों का आभार प्रदर्शन सुजीत सोनी ने किया। विरोध प्रदर्शन में प्रमुख रूप से संगीता सोनवानी, शारदा दुबे, विजय सिंह, रोहित दुबे, वसीम खान, मकबूल खान, नीलेश पाण्ड़ेय, शुभम तिवारी, किशन तिवारी, कयूम खान, बेचू पटेल, रामकुमार यादव, अमन देवांगन, सुशील पटेल सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस के पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल रहे। पुतला दहन के समय पुलिस टीम मौके पर पहुंच चुकी थी मगर किसी ने भी पुतला जलाने से रोकने व जलते पुतले को बुझाने का प्रयास नहीं किया गया।

रिपोर्ट — अनिल पाण्डेय

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button