जशपुर जिला

कांग्रेस जिला अध्यक्ष मनोज सागर द्वारा तीन धान खरीदी केंद्रों का किया निरीक्षण।जानिये कौन कौन से है वो धान खरीदी केंद्र और कौन कौन थे उनके साथ……..

तपकरा:- आज शुक्रवार 8/01/2021को नागलोक क्षेत्र के धान उपार्जन केंद्रों का कांग्रेस जिला अध्यक्ष मनोज सागर यादव ने किया निरीक्षण। इस निरीक्षण के दौरान वे तपकरा, कोनपारा, गनझियाडीह, धान खरीदी केंद्र पहुंचे। जहां बेहतर व व्यवस्थित धान खरीदी पर समितियों को प्रोत्साहित किए। जिला अध्यक्ष मनोज सागर यादव ने बोरा भराई व सिलाई करने वाले मजदूरों की मजदूरी राशि के बारे में भी जानकारी ली। मजदूरों ने बताया कि प्रतिदिन 200 रुपए के हिसाब से मजदूरी मिलती है। साथ ही ठेका में कार्य करने पर दिन में 400 से 600 रुपए भी मिल जाती है। किसानों ने बताया कि इस वर्ष खरीदी केंद्र में व्यवस्थित ढंग से खरीदने से कोई परेशानी नही हो रही है। शासन प्रशासन द्वारा भरपूर सहयोग किया जा रहा है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष मनोज सागर यादव ने किसानों से कहा कि धान खरीदी में कोई भी समस्या होने पर हमें अवगत कराएं तत्काल समाधान किया जाएगा। मौसम को देखते हुए सभी किसानों से धान जल्दी जल्दी बेचने का आह्वान किया गया। वहीं समिति प्रबंधकों द्वारा बारदाने की कमी बताई गई जिस पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्री यादव ने उच्च अधिकारियों को तत्काल फोन के माध्यम से अवगत कराकर तत्काल बारदाना व्यवस्था कराने की बात कही। निरीक्षण के दौरान कुनकुरी विधायक के पीए प्रेमशंकर यादव एवं पार्टी के सदस्य आशीष महापात्रे उपस्थित रहे।

लाइव भारत36 न्यूज़ से संतोष शर्म

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button