कलेक्टर ने ग्रामीण क्षेत्रों पेयजल और स्वास्थ्य सुविधाएं प्राथमिक से उपलब्ध कराने के दिये निर्देश
जशपुरनगर 07 जून 2021/कलेक्टर श्री महादेव कावरे ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला योजना निर्माण समिति की बैठक लेकर टाईड आबद्ध राशि और अनटाईड अनाबद्ध राशि के संबंध में बैठक ली और वर्ष 2020-21 और वर्ष 2021-22 के पेयजल, स्वच्छता समिति, जल संवर्धन एवं कृषि सिंचाई, स्वास्थ्य अधोसंरचना विकास के संबंध में प्राप्त राशि की विस्तार से जानकारी ली गई। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री के.एस.मण्डावी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री पी.सुथार, जल संसाधन विभाग, कृषि विभाग, पंचायत एवं समाज कल्याण विभाग, नगरीय निकाय के अधिकारीगण उपस्थित थे।
प्रोजेक्टर के माध्यम से मिशन अंत्योदय वर्ष 2019-20 के शामिल कार्य कृषि, पेयजल, चेक डेम, बैंक लिंकेज के संबंध में बताया गया। अधिकारियों को बताया गया कि वर्ष 2020-21, 2021-22 के दो किस्तों में आबद्ध राशि और अनाबद्ध राशि प्राप्त हुई राशि का उपयोग जिला पंचायत, जनपद पंचायत और ग्राम पंचायत में दिया गया है। टाईड फण्ड में पेयजल और ग्रामीण स्वच्छता के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को दिया गया है। इसी प्रकार अनटाईड में जल संर्वधन एवं कृषि सिंचाई के लिए जल संसाधन विभाग को दिया गया है। स्वास्थ्य अधोसंरचना विकास के लिए स्वास्थ्य विभाग को दिया गया है।
कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी को अपने विभाग से संबंधित लक्षित प्रस्ताव, कार्य योजना, अनुमानित लागत राशि के अनुसार प्रस्तुत करने के निर्देश दिये हैं। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि वर्ष 2020-21 के लिए टाईड फण्ड में 2,93,05,500 अनटाईड फण्ड में 2,93,05,500 और वर्ष 2021-22 के लिए अनटाईड फण्ड में 86,67,000 कुल राशि 6,72,78,000 दिया गया है।
लाइव भारत 36 न्यूज़ से लखन लाल सिंह