छ.ग. श्रमजीवी पत्रकार संघ जनकपुर इकाई का हुआ गठन
4 जनवरी 2021 दिन सोमवार को छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष कोरिया मृत्युंजय चतुर्वेदी की अध्यक्षता में लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह जनकपुर मे क्षेत्र के विभिन्न समाचार पत्रों के प्रतिनिधियों का एक बैठक रखी गयी। बैठक मे छ.ग. श्रमजीवी पत्रकार संघ जनकपुर इकाई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्व सहमति से संगठन मे निम्न पदाधिकारियों को चुना गया।
अध्यक्ष – भीमसेन गुप्ता
उपाध्यक्ष – नूर मोहम्मद
महासचिव – देवेन्द्र पाण्डेय
सहसचिव – अज़हर खान
कोषाध्यक्ष – संजीव गुप्ता
कार्यकारिणी सदस्यो में दीन मोहम्मद खान, अशोक श्रीवास्तव, पप्पू बैगा, संदीप सिंह, पुष्पेंद्र सिंह वहीं
संरक्षक – अंकुर प्रताप सिंह एवं राजेश मिश्रा को तथा सलाहकार मे अवधेश सिंह एवं रविप्रताप सिंह को चुना गया है। बैठक कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार नूर मोहम्मद के द्वारा किया गया।
अनिल पांडेय के रिपोर्ट