कांकेर

छत्तीसगढ शासकीय वाहन चालक यांत्रिकी कर्मचारी संघ जिला शाखा कांकेर द्वारा प्रांताध्यक्ष का सम्मान समारोह आयोजित……

छत्तीसगढ़ शासकीय वाहन चालक यांत्रिकी कर्मचारी संघ जिला शाखा कांकेर के तत्वाधान में प्रांताध्यक्ष एन.एच.खान कार्यकारी प्रांताध्यक्ष श्री मनीष ठाकुर महामंत्री श्री राजू नायर संभागीय अध्यक्ष श्री गेंदले नारायणपुर जिला शाखा अध्यक्ष श्री माने छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के जिला संयोजक श्री प्रमोद तिवारी छत्तीसगढ़ लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के जिला सचिव सचिन खरे लघु वेतन कर्मचारी से श्री देवाल सिंह कि आतिथ्य में बैठक आयोजित की गई। जिसमें जिले के पखांजूर अंतागढ़ भानुप्रतापपुर कांकेर के वाहन चालक एवं यांत्रिकी कर्मचारी साथियों द्वारा गरिमामय उपस्थिति में प्रांत अध्यक्ष महोदय का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।


सभा को संबोधित करते हुए फेडरेशन के जिला अध्यक्ष श्री प्रमोद तिवारी ने जिले के यांत्रिकी कर्मचारियों को किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर तत्काल व्यक्तिगत या संघ के माध्यम से सूचना देने की बात कही ताकि फेडरेशन उक्त संबंध में आवश्यक कार्यवाही कर सकें।


जिले के यांत्रिकी कर्मचारियों ने प्रांताध्यक्ष महोदय को अपनी अपनी समस्याओं से अवगत कराया तदोपरांत संबोधन की कड़ी में प्रांताध्यक्ष ने जिले की यांत्रिकी कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत हो सभी कर्मचारियों को समय पर वेतन भत्ते आदि दिलवाने हेतु ईएनसी रायपुर को ज्ञापन सौंपने एवं मांग की पूर्ति नहीं होने पर प्रदर्शन की बात कही जिससे सभी कर्मचारियों ने उनका आभार व्यक्त किया।
छत्तीसगढ़ शासकीय वाहन चालक यांत्रिकी कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष श्री राजेंद्र पांडे के नेतृत्व में नगर पालिका जिले के यांत्रिकी कर्मचारी, हेल्पर दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों ने नया साल नई पारी के नाम से संघ की सदस्यता ग्रहण की।


आयोजन को सफल बनाने में श्री राजेंद्र पांडे जिलाध्यक्ष, श्री मकबूल खान, श्री शकील अहमद, अंतागढ़ से श्री विद्या भूषण मिश्रा, वीरेंद्र वार्डे, करण धनकर,सुरेंद्र नरवास, पखांजूर से गौतम दास, माहारू राम,परितोष, भानुप्रतापपुर से मंसूर खान, प्रेम लाल साहू, कृष्णा उइके, नम्मू यादव, आदि का विशेष योगदान रहा।

विनोद कुमार साहू के रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button