कांकेर

आंगनबाडी कार्यकर्ता एवं सहायिका के लंबित मांगो को लेकर आज एक दिवसीय धरना प्रदर्शन!

कांकेर खबर

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/सहायिकाओ द्वारा आज कलेक्टोरेट मार्ग पर धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा गया एवं चार सूत्रीय मांगो को लेकर पूर्व मे किये गए आंदोलन के दौरान मांग पूर्ति हेतु स्वैक्षिक आश्वासन प्राप्त हुए थे! परन्तु अब तक उपरोक्त मांगो मे किसी भी मांगो की पूर्ति नहीं की गयी है! आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका का कहना है अगर मांगे पूरी नहीं होती है तो अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखने की बात कही गयी!

चार सूत्रीय मुख्य मांगे इस प्रकार है:-
1- प्रदेश के आंगनबाड़ी सहायिकाओं कार्यकर्ताओं को
शासकीय कर्मचारी घोषित करने तक कुशल श्रमिक मानते हुए कलेक्टर दर दिया जाए!

2- मध्य प्रदेश की भांति मानदेय तथा अन्य सुविधाएं दी जाए!

3- प्रदेश के भीतर आंगनबाड़ी प्रवेछिका के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती पर प्रतिबंध लगाया जाए! पद की पूर्ति आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की वरिष्ठता एवं योग्यता के आधार पर किया जाए!

4- मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पूर्ण आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं मे तब्दील किया जाए!

लाइव भारत 36 न्यूज़ से कांकेर से विनोद साहु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button