कोरबा

ग्राम छिंदिया के अटल चौक में हाई-मास्ट सोलर लाइट का भूमि पूजन संपन्न



लाइव भारत 36न्यूज़ से जिला सावांददाता यशपाल सिंह की रिपोर्ट

_ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग पूरी, रात्रि में मिलेगी बेहतर रोशनी और सुरक्षा_

*पोड़ी-उपरोड़ा, कोरबा*
ग्राम छिंदिया के अटल चौक में ग्रामीणों को बेहतर प्रकाश सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से हाई-मास्ट सोलर पैनल की स्थापना के लिए रविवार को विधि-विधान से भूमि पूजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष श्री रवि मरकाम ने पूजन कर कार्य का शुभारंभ किया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामवासी, वरिष्ठ नागरिक, युवा और महिलाएं उपस्थित रहीं।

भूमि पूजन के बाद श्री मरकाम ने कहा, “प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम हो रहे हैं। अटल चौक में हाई-मास्ट सोलर लाइट लगने से रात में आने-जाने वाले ग्रामीणों को सुविधा होगी और क्षेत्र की सुरक्षा भी बढ़ेगी।”

ग्रामवासियों ने बताया कि अटल चौक क्षेत्र में प्रकाश की मांग लंबे समय से थी। सोलर हाई-मास्ट लाइट लगने से किसानों, विद्यार्थियों और रात्रि में काम करने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। उपस्थित लोगों ने इस विकास कार्य के लिए सरकार और जनप्रतिनिधियों का आभार  जताया

Related Articles