Blogछत्तीसगढ़

ग्राम कोतरी में रेड कार्यवाही कर 01 शराब विक्रेता को किया गया गिरफ्तार

थाना सिटी कोतवाली सारंगढ़

आरोपी से 17 लीटर कच्ची देशी महुआ शराब जप्त*
▪️ *आरोपी का नाम- सूरज केंवट पिता स्व गजानंद केवट सा कोतरी थाना सारंगढ़ जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़* जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के पुलिस अधीक्षक श्री सुनील शर्मा के द्वारा जुआ, सट्टा, शराब एवं अन्य अवैध कार्यों में संलिप्त लोगों पर कड़ी कार्रवाई करने निर्देशित किया गया है। जिस पर अति पुलिस अधीक्षक श्री निमिषा पाण्डेय के मार्गदर्शन में दिनांक 01.08.2026 को मुखबिर सूचना पर थाना प्रभारी कोतवाली प्रमोद यादव के कुशल नेतृत्व मे ग्राम कोतरी से 01 शराब विक्रेता को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 01/08/2026 को दौरान पेट्रोलिंग मुखबिर सूचना मिला कि ग्राम रेड़ा का एक व्यक्ति अपने मकान में भारी मात्रा में बिक्री वास्ते शराब रखा है कि सूचना पर मुखबिर के बताए स्थान पर रेड कार्यवाही करने पर आरोपी सुरज केवट के कब्जे से प्लास्टिक बोतल तथा सिल्वर बर्तन में रखा कुल 17 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 3400 रुपए मिला जिसे मुताबिक जब्ती पत्रक समक्ष गवाह के जप्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) )आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया। जहां न्यायालय के आदेश पर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सारंगढ़ प्रमोद यादव, सउनि नरेंद्र मनहर,psi चंचल , आर पुरुषोत्तम राठौर,विमल जांगड़े म आर शकुंतला साहू एवं समस्त थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

Related Articles