बलौदा बाजार

केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं एवं प्रदेश सरकार की विफलताओं को जन-जन तक पहुंचाएं पूर्व विस अध्यक्ष

लाइव भारत 36 न्यूज से लवन से धीरेंद्र साहू की रिपोर्ट


भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में चलने वाली केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं प्रदेश सरकार के विफलताओं को जन-जन घर-घर तक पहुंचाना है। उक्त आशय का विचार आज *जिला बलौदाबाजार के नगर पंचायत लवन* में भारतीय जनता पार्टी मंडल स्तरीय मासिक बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री गौरीशंकर अग्रवाल जी ने व्यक्त किया। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं को बूथ को सशक्त एवं मजबत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि जब बूथ जीतेंगे तब विधानसभा जितना सुनिश्चित है। बैठक को प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य डॉ अजय राव, कसडोल विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी सुरेंद्र पाटनी मंडल प्रभारी विजय केसरवानी ने भी संबोधित किए। आज के इस बैठक में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री गौरीशंकर अग्रवाल जी भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ अजय राव कसडोल विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी सुरेंद्र पाटनी मंडल प्रभारी विजय केसरवानी सह प्रभारी श्रीमती सुनीता वर्मा सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला संयोजक गिरधारी वर्मा, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भूलाऊ राम डहरिया, मंडल अध्यक्ष विजय यादव महामंत्री गोविंद धृतलहरे, युवा मोर्चा के जिला कोषाध्यक्ष अनुपम बाजपेई युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष रामलाल कुर्रे वरिष्ठ नेता पूर्व मंडल अध्यक्ष रघुराम वर्मा नगर पंचायत के उपाध्यक्ष रामकुमार साहू महिला मोर्चा के मंडल अध्यक्ष त्रिवेणी मानिकपुरी वरिष्ठ नेता उत्तम साहू, मंडल कोषाध्यक्ष सर्वेंद्र साहू, युवा नेता विकास अग्रवाल पार्षद गायेश्वर साहू, एस कुमार धीवर, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मंडल अध्यक्ष ईश्वरी वर्मा महामंत्री नरेंद्र साहू, महिला मोर्चा महामंत्री श्रीमती संध्या राजहोत्री, मीडिया प्रभारी नरेश साहू विजय गोयल सुनील टोंडरे सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button