जशपुर जिला
भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई
जशपुर :- आज दिनांक 03/05/2022 को अक्षय तृतीया के पुण्य काल में अन्तर्राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ जिला जशपुर की तहसील फरसाबहार की कार्यकारिणी के द्वारा भगवान परशुराम जयंती शिव मंदिर पंडरी पानी में मनाई गई,जिसमे सर्वप्रथम स्वस्ति वाचन,भगवान परशुराम जी का पूजन और ब्रह्म ध्वज की स्थापना की गई।
इस कार्यक्रम मे फरसाबहार के अध्यक्ष श्री मनोज पाण्डेय जी महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती आराधना पाणिग्रही,पत्थलगांव तहसील अध्यक्ष श्री आनंद शर्मा,जिला अध्यक्ष विजय कुमार शुक्ल,जिला उपाध्यक्ष पण्डित रवि शर्मा ,श्री द्वारिका नाथ पाठक,गोलू मिश्रा पंडित हेमसागर रथ और अनेक ब्राह्मण एवम समाज की महिलाएं सम्मिलित हुए।
इस कार्यक्रम आयोजित करने में जिला मीडिया प्रभारी पण्डित विनोद शर्मा जी का विशेष सहयोग रहा
लाइव भारत 36 न्यूज से स्टेट हेड की रिपोर्ट