जशपुर जिला

केंद्रीय विद्यालय जशपुर में कक्षा पहली में प्रवेश हेतु 11 अप्रैल 2022 तक आवेदन आमंत्रित

जशपुरनगर 25 मार्च 2022/शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए केंद्रीय विद्यालय जशपुर में कक्षा एक में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीयन 11 अप्रैल 2022 सायं 7 बजे तक किया जा सकेगा। प्रवेश संबंधित विवरण वेबसाइट और मोबाइल एप दोनों के माध्यम से  https://kvsonlineadmission.kvs.gov.in  से प्राप्त किया जा सकता है। पहली में प्रवेश के लिए न्यूनतम आयु 31 मार्च को 6 वर्ष एवं अधिकतम आयु 8 वर्ष होनी चाहिए।
शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए पहली कक्षा में ऑनलाइन प्रवेश के लिए आधिकारिक मोबाइल एप  https://kvsonlineadmission.kvs.gov.in/ap पर उपलब्ध है। एप डाउनलोड करने और इंस्टॉल करने के निर्देश  उपरोक्त यूआरएल पर उपलब्ध होंगे। प्राचार्य ने उक्त ऐप का उपयोग करने से पूर्व निर्देशों का पालन करने की अपील की है। अधिक जानकारी के लिए अभिभावक विद्यालय की वेबसाइट https://kvsangathan.nic.in    लोड कर दी गई है। प्रवेश से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए हेल्प डेस्क नंबर 8318196192 पर संपर्क कर सकते हैं।

Reported by admin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button