कांकेर

ग्राम पंचायतों में आयोजित होंगे रामायण मंडली प्रतियोगिता

राज्य शासन द्वारा दिये गये निर्देशानुसार जिले के ग्राम पंचायतों में रामायण मंडली प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा, जिसमें विजेता रामायण मंडली का चयन कर जनपद पंचायत स्तर पर ग्राम पंचायत मंडलियों के बीच प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी, जिसमें विजेता मंडलियों को जिला स्तर के प्रतियोगिता के लिए चुना जायेगा तथा जिला स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता में विजयी रामायण मंडली को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल किया जायेगा। कलेक्टर चन्दन कुमार ने जिले के सभी जनपद सीईओ को निर्देशित किया है कि प्रत्येक ग्राम पंचायत जहां पूर्व से ही रामायण मंडली सक्रिय हैं, उनके बीच 15 मार्च के पहले प्रतियोगिता का आयोजन किया जावे, तत्पश्चात जनपद पंचायत स्तरीय प्रतियोगिता 15 से 31 मार्च के बीच आयोजित की जावे। जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के बाद जिला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी तथा उसके बाद राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित किया जायेगा। इस वर्ष जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण में 8, 9 एवं 10 अप्रैल को राज्य स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता का आयोजन प्रस्तावित है। राज्य स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता में विजेता एवं उप विजेता तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले रामायण मंडली को क्रमशः 05 लाख, 03 लाख एवं 02 लाख रूपये से पुरस्कृत किया जायेगा।

विनोद साहू लाइव भारत 36 न्यूज़ कांकेर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button