महा शिवरात्रि के पावन पर्व पर होगा भब्य डान्स प्रतियोगिता जोरण्डागड में पढ़िये पूरी खबर…
जशपुर :- महाशिवरात्रि आयोजक समिती द्वारा जोरण्डागड में भब्य डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। जोरण्डागड देवी देवताओं का गढ़ है यहां पिछले कई पीढ़ी से देवी देवताओं को मानते आ रहे है। यहाँ की प्राकृतिक सौंदर्य मनमोहक है। यह हर साल हजारो की संख्या में भक्तों का आना जाना लगा रहता है। जोरण्डागड क्योकि यह सात गांवो का आस्था का केंद्र है।जिससे चार चांद लग जाता है। जोरण्डाझरिया,मेंडेर, भेलवा, बनखेता ,बड़दरहा,पतेबहाल ,डुमरजोर, ये सातों गांव मिलकर सभी भगवान शिव पर जलाभिषेक करते है।
शिवरात्रि के दिन सुबह 5 बजे से भक्तों का आना शुरू हो जाता है ।समिती द्वारा इस वर्ष भक्तों के लिए डालमा का ब्यवस्था किया गया है जो भक्तो को प्रसाद के रूप में दिया जावेगा।
दिन भर भक्तो जमावड़ा रहेगा शाम को भब्य डान्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। जिसमे रायपुर बिलासपुर सहित राज्य के सभी डान्सिंग कलाकार एवं अंतर राज्य ओडिशा से भी कलाकारों का जमावड़ा होगा ।टीवी सो में दिखने वाले कलाकारों का भी फ़ोन से बात हुआ है। वे भी आएँगे।
महाशिवरात्रि आयोजक समिति के द्वारा यह कार्यक्रम बेहद रोचक और आनंददायी होगा इस डान्स प्रतियोगिता में स्थानीय कलाकार भी बढ़ चढ़ के भाग ले रहे है।
महाशिवरात्रि विकास समिति के अध्यक्ष श्री परमेश्वर यादव ,उपाध्यक्ष श्री दयबल बड़ेक, सचिव श्री विजय कुमार भारद्वाज ,सहसचिव श्री गणेश राम बंजारा , कोषाध्यक्ष श्री उपेंद्र अमात ,सहकोषाध्यक्ष श्री महेश चौहान , एवं सभी सातो गांववालों द्वारा इस भब्य कार्यक्रम को कर रहे हैं।
लाइव भारत 36 न्यूज़ से गणेश बंजारा की रिपोर्ट