कांकेर

टीकाकरण महाअभियान
एक ही दिन में 40 हजार से अधिक व्यक्तियों का किया गया कोरोना टीकाकरण

कलेक्टर चन्दन कुमार के मार्गदर्शन में जिले में 18 वर्ष एवं उससे अधिक आयु वर्ग के सभी व्यक्तियों का प्रथम एवं द्वितीय डोज का कोरोना वायरस टीकाकरण करने के उद्देश्य से आज बुधवार को ‘‘हर घर दस्तक’’ अभियान के तहत् टीकाकरण के लिए विशेष अभियान चलाया गया, जिसके तहत् शाम 07 बजे तक जिले में 40 हजार 312 लोगों का टीकाकरण किया गया। इस अभियान के तहत् 2296 व्यक्तियों को प्रथम डोज का टीका और 38,016 लोगों को कोविड-19 के दूसरे डोज का टीका लगाया गया।


स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार कोविड-19 टीकाकरण विशेष अभियान के तहत् बुधवार के शाम 07 बजे तक विकासखण्ड अंतागढ़ में 241 व्यक्तियों को प्रथम डोज तथा 3608 लोगों को द्वितीय डोज, विकासखण्ड भानुप्रतापपुर में 654 व्यक्तियों को प्रथम डोज एवं 6386 लोगों को द्वितीय डोज, विकासखण्ड चारामा में 173 लोगों को प्रथम डोज एवं 4176 व्यक्तियों को द्वितीय डोज, दुर्गूकोंदल विकासखण्ड में 91 व्यक्तियों को प्रथम डोज 5276 लोगों को द्वितीय डोज, विकासखण्ड कांकेर में 213 व्यक्तियों को प्रथम डोज एवं 7112 लोगों को द्वितीय डोज, विकासखण्ड कोयलीबेड़ा में 661 व्यक्तियों को प्रथम डोज 4707 लोगों को द्वितीय डोज तथा विकासखण्ड नरहरपुर में 263 व्यक्तियों को प्रथम डोज एवं 6751 लोगों को द्वितीय डोज का टीकाकरण किया गया।
कोविड-19 टीकाकरण के लिए चलाये गये विशेष अभियान के तहत् जिले में 700 टीकाकरण टीम बनाये गये थे। विकासखण्ड अंतागढ़ में 84 टीम, भानुप्रतापपुर में 120, चारामा में 97, दुर्गूकोंदल में 76, कांकेर में 118, कोयलीबेड़ा में 86 तथा नरहरपुर में 119 टीकाकरण दल का गठन किया गया था। उक्त टीम के साथ कोविड-19 टीकाकरण के कार्य करने के लिए जिले में 3156 अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई थी। विकासखण्ड अंतागढ़ में 676, भानुप्रतापपुर में 772, चारामा में 209, दुर्गूकोंदल में 260, कांकेर में 400, कोयलीबेड़ा में 274 तथा नरहरपुर में 565 अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा उक्त कार्य को सम्पन्न किया गया।

विनोद साहू लाइव भारत 36 न्यूज़ कांकेर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button