महासमुंद

सरकार के तीन वर्ष पर आधारित विकास प्रदर्शनी सरायपाली में लगी

लोग बोले एक ही जगह मिल रही योजनाओं की जानकारी

महासमुंद 28 दिसंबर 2021/ छत्तीसगढ़ सरकार के तीन वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियांे और योजनाओं पर आधारित ‘‘3 साल बात हे अभिमान के छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान के’’ छायाचित्र विकास प्रदर्शनी आज महासमुंद जिले के विकासखण्ड मुख्यालय सरायपाली के कार्यालय परिसर में लगाई गई। यह तीसरी प्रदर्शनी थी। प्रदर्शनी स्थल पर आम जन को प्रचार सामग्री, विभिन्न योजनाओं के पॉम्प्लेट का भी वितरण किया गया। जिसे दूर-दूर से आए पंचायत प्रतिनिधियों, शासकीय अधिकारी कर्मचारी एवं आम लोगों ने उत्सुकता से देखा और शासन के योजनाओं के बारे में जाना।
    प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री किसान न्याय योजना, मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना, स्वास्थ्य योजनाएं, वनोपज, बिजली बिल हाफ योजना, श्रम सम्मान-श्रमिकों को सुविधाओं के नए आयाम, वनोपज से वन आश्रितों के जीवन में बहार, युवाओं को नए रोजगार के अवसर, छत्तीसगढ़ी तीज त्यौहारों पर नए सार्वजनिक अवकाश, नारी सशक्तिकरण के नए कदम, रोका-छेका अभियान, गोधन न्याय योजना, जल जीवन मिशन, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, जन स्वास्थ्य के बड़े कदम, सुराजी गांव योजना, छत्तीसगढ़ महतारी दुलार योजना, श्री धन्वंतरी मेडिकल स्टोर के तहत सस्ती दवाइयों की योजना आदि फोटो और आकड़ों सहित दर्शाया गया है। उपलब्धता आदि की विस्तृत जानकारी प्रदर्शित की गयी है। प्रदर्शनी में युवा वर्ग ने खास रूचि दिखाई। यह एक दिवसीय प्रदर्शनी को देखने के लिए जनपद पंचायत में अपने  कार्य पर आए नागरिकों में प्रदर्शनी को देखने मे बड़ी उत्सुकता रही।
       ग्राम पंचायत बम्हनीडीह के श्री अंगद चौहान ने अपनी प्रक्रिया देते हुए बताया कि यह एक अच्छी पहल है की राज्य शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी हमें एक ही जगह मिल रही ह । और अधिक जानकारी और लाभ लेने के लिए प्रचार सामग्री के रूप में पुस्तक, पॉम्प्लेट भी दिए जा रहे है। इसी तरह ग्राम पतेरापाली के श्री तरूण प्रधान का कहना है कि प्रदर्शनी लगने से आम लोगो को योजनाओं के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त हो रही है। बतारी के श्री टिकेश्वर मिश्रा ने भी प्रदर्शनी को सराहा। युवाओं ने भी प्रदर्शनी अवलोकन कर तथा प्रचार सामग्री प्राप्त कर इसे प्रतियोगी परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण बताया।      
        उल्लेखनीय है कि जिला मुख्यालय महासमुन्द में आयोजित दो दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारम्भ कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने इस माह 17 दिसम्बर को किया था। प्रदर्शनी में राज्य सरकार के विभिन्न योजना और जन कल्याण योजना पर आधारित पुस्तक और पॉम्प्लेट का भी वितरण किया जा रहा है। जिले के सभी विकासखण्डों में आम जनता को सरकारी योजनाएं बतानें और उसका लाभ उठाने के लिए एक दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। प्रदर्शनी स्थल पर निःशुल्क प्रचार सामग्री का भी वितरण किया जा रहा है।

लोचन चौधरी की रिपोर्ट…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button