महासमुंद

कलेक्टर ने कृषि से जुड़े विभागों के जिला अधिकारियों की बैठक ली

किसानों और ग्रामीणों की आय बढ़ाने कार्य योजना बनाकर गतिविधियों का क्रियान्वयन करें: कलेक्टर श्री डोमन सिंह 

महासमुन्द 25 जनवरी 2021/ कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने कृषि से संबंधी विभागों के जिला अधिकारियों को किसानों और ग्रामीणों की आय बढ़ाने के लिए कार्य योजना बनाकर गतिविधियों का क्रियान्वयन गंभीरता पूर्वक करने के निर्देश दिए हैं। उन्होने कहा कि जैविक खेती और समन्वित कृषि को बढ़ावा देते हुए जिले के अधिक से अधिक किसानों को इसके दायरे में शामिल करें। उन्होंने फ्लैगशिप योजनाओं के क्रियान्वयन पर ज्यादा जोर दिया। कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने आज यहाँ कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य और रेशम विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय गतिविधियों की समीक्षा भी की। इस मौके पर उप संचालक कृषि श्री एस.आर.डोगरे, उप संचालक पशु चिकित्सा डॉ. ड़ी.डी, झारिया, सहायक संचालक उद्यानिकी श्री एन.एस. कुशवाह, मत्स्य और रेशम विभाग के अधिकारी भी उपस्थित थे।
कलेक्टर ने पूर्व बैठक में दिए गए निर्देशों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कृषि फसल बीमा योजना में अऋणी किसानों को अधिक से अधिक रूप से शामिल करने कहा। उन्होंने गौठानों में जीविकोपार्जन की कार्य योजना बनाकर ज्यादा से ज्यादा ग्रामीण लोगों को जोड़कर उनके आय में वृद्धि करने को कहा। गोठानों को सक्रिय कर शीघ्रता से स्वावलंबी बनाने के लिए विशेष जोर दिया। उन्होंने उप संचालक कृषि को सम्बंधित विभाग द्वारा की गई माँग अनुसार उठाव कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गौठानों में वर्मी कम्पोस्ट खाद सरकारी कार्यालयों के अलावा निजी क्षेत्र और जिले के बड़ें किसानों को उपलब्ध कराते हुए खेती किसानी में जैविक खाद को बढ़ावा दें।

लोचन चौधरी की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button